11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यराजस्थान : कांस्टेबल की 'काली करतूत' की गूंज विधानसभा तक, मुद्दा उठाया...

राजस्थान : कांस्टेबल की ‘काली करतूत’ की गूंज विधानसभा तक, मुद्दा उठाया तो नेताजी का हो गया माइक बंद

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर में महिला दिवस पर एक महिला के साथ रेप की घटना से जमकर हलचल मची हुई है। इस बीच राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को पुलिस कांस्टेबल की इस हैवानियत भरी घटना की गूंज सुनाई दी। मामले को लेकर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में ही अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। यहां तो कानून के रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। ऐसे में नेता जूली के बोलते समय अचानक उनका माइक बंद हो गया। इसको लेकर कांग्रेस ने हंगामा करते हुए माइक बंद करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने जूली के माइक को बंद करने का लगाया आरोप
विधानसभा में मंगलवार को महिला दिवस पर पुलिस कांस्टेबल के रेप करने की घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। 3 साल के मासूम बच्चे के सामने गर्भवती महिला से की गई हैवानियत भरी घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो प्रदेश में कानून व्यवस्था कैसे कायम रहेगी? इस दौरान जूली का माइक अचानक बंद हो गया। इसको लेकर कांग्रेस ने विरोध करते हुए माइक बंद करवाने का आरोप लगाया।

‘रक्षक ही भक्षक बन गए’
बीते दिनों महिला दिवस पर हुई शर्मनाक घटना को लेकर जूली ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि दलित महिला के साथ इस शर्मनाक घटना से साबित हो गया है कि प्रदेश में अपराध बेलगाम है, कानून के रक्षक ही रक्षक बन गए हैं। ऐसे में उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि फिर आमजन की सुरक्षा कैसे होगी? इधर, जूली के माइक बंद होने पर कांग्रेस के विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दबाने का प्रयास कर रही है।

कांस्टेबल के महिला से रेप करने का यह मामला
राजधानी जयपुर में सांगानेर पुलिस थाने के कांस्टेबल भागाराम ने महिला दिवस के मौके पर एक महिला के साथ दरिंदगी की इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में कांस्टेबल भागाराम मारपीट के मामले में पीड़ित महिला के बयान दर्ज करवाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी महिला को एक होटल में ले गया, जहां गर्भवती महिला के साथ उसके 3 साल के बेटे के सामने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। कांस्टेबल ने महिला की चींख किसी को सुनाई नहीं दे, इसके लिए महिला के मुंह में कपड़ा ठूस दिया। दरअसल, पीड़ित महिला के पति और उनके पड़ोसी के बीच किसी बात को लेकर विवाद के चलते मारपीट हुई थी। इस मामले में पीड़ित महिला और उसके पति ने सांगानेर पुलिस थाने में शिकायत की थी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...