10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्थान : रेस्टोरेंट में नीचे लगी आग, ऊपर खाना खा रहे लोग...

राजस्थान : रेस्टोरेंट में नीचे लगी आग, ऊपर खाना खा रहे लोग फंसे… छत के रास्ते कूदकर बचाई जान

Published on

बारां ,

राजस्थान के बारां शहर के गाड़ी अड्डे में स्थित नॉनवेज होटल अल हयात में भीषण आग लग गई. इस घटना में दो मंजिला रेस्टोरेंट की नीचे वाली मंजिल पूरी तरह आग से घिर गई. इस दौरान ऊपर वाली मंजिल में खाना खा रहे कुछ लोग फंस गए. जब बचने का कोई रास्ता नहीं दिखा, तो महिला और पुरुषों ने छत के रास्ते पड़ोस की बिल्डिंग की छत पर कूद कर अपनी जान बचाई.

घटना से होटल की पहली मंजिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई है. वहीं, दूसरी मंजिल में रखे फर्नीचर भी को भी नुकसान पहुंचा है. शहर के व्यस्ततम बाजार में हुई इस घटना से आस-पास के लोग दहशत में आ गए. रेस्टोरेंट के भीतर गैस सिलेंडर, तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते स्थानीय लोग भी दूर भाग गए.

सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग
बताया जा रहा है कि खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने की वजह से आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, घटना की सूचना पाकर नगर परिषद की दमकल तुरंत मौके पर पहुंच गई और उसने आग पर काबू पा लिया.

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त 8 से 10 महिला और पुरुष रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिर में बैठकर खाना खा रहे थे. रेस्टोरेंट में पहली मंजिल में आग फैल जाने के चलते सीढ़ियों से उतरने का रास्ता बंद हो गया. ऐसे में सभी लोग बगल की इमारत की छत से कूद कर बाहर निकले. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

वहीं, अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि गैस सिलेंडर की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है. इस दौरान आग लगने के चलते मांगरोल रोड पर भी रास्ता जाम हो गया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई. सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी रामविलास मीणा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को हटा जाम खुलवाया.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...