24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यवसुंधरा राजे के काफिले में हादसा: पाली में बाइक सवार को बचाने...

वसुंधरा राजे के काफिले में हादसा: पाली में बाइक सवार को बचाने में 3 बार पलटी गाड़ी, 7 पुलिसकर्मी घायल

Published on

जयपुर,

राजस्थान के पाली जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की जीप पलटने से हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, वसुंधरा राजे रविवार दोपहर को राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की मां के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के बाद जोधपुर लौट रही थीं। कोट बालियान और बाली के बीच काफिले में शामिल गाड़ियों के सामने एक बाइक सवार आ गया। इसे बचाने के चक्कर में गाड़ियों के बीच अचानक टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई।

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज
हादसे में सात पुलिसकर्मी रूपाराम, भागचंद, सूरज, नवीन, जितेंद्र और दो अन्य घायल हो गए। तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उन्हें बाली के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

वसुंधरा राजे ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलते ही वसुंधरा राजे घायल पुलिसकर्मियों के पास पहुंचीं। उन्होंने एम्बुलेंस में घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। साथ ही, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को भी उनके साथ भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई।

सांसद और विधायक भी काफिले में थे
इस दौरान काफिले में सांसद पीपी चौधरी और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत भी मौजूद थे। हादसे के बाद उन्होंने भी घायल पुलिसकर्मियों की देखभाल में सहयोग किया।

 

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...