13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान: मर गई इंसानियत, अस्पताल के पास नवजात को निगल गया कुत्ता!...

राजस्थान: मर गई इंसानियत, अस्पताल के पास नवजात को निगल गया कुत्ता! विधानसभा में भी गूंजा मामला

Published on

दौसा:

दौसा से इंसानियत को झकझोरने वाली,समाज की अनदेखी-लापरवाही और शर्मसार कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। यहां एक कुत्ते के द्वारा नवजात को खाने का वीडियो सामने आया है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो समूचे जिले में हड़कंप गया। दौसा के कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी तत्काल लालसोट अस्पताल पहुंचे। पूरे मामले की जांच में जुट गए, सोशल मीडिया पर यह वीडियो लालसोट का बात कर वायरल किया गया था जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी लालसोट अस्पताल में पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिस नवजात को कुत्ता निकल रहा है, उसका जन्म अस्पताल में कुछ देर पहले ही हुआ था।

अनवांटेड डिलीवरी हुई तो महिला ने फेंका नवजात
पूरे मामले की जांच की तो वीडियो लोकेशन के आधार पर इस बात की पुष्टि हुई कि यह वीडियो लालसोट अस्पताल के पीछे का ही है। इसके बाद पुलिस को प्रशासन के अधिकारियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि एक महिला की अनवांटेड डिलीवरी हुई है, महिला ने नवजात को अस्पताल के पीछे ही फेंक दिया था। जैसे ही महिला प्रसूता की तरह चलती हुई नजर आई तो उसे लेबर रूम में लाकर उपचार किया गया।

वीडियो लोकेशन की पुष्टि, जांच शुरू हुई
फिलहाल लालसोट के तहसीलदार अमितेश मीणा ने एक बयान जारी करके बताया है कि यह वीडियो लालसोट अस्पताल के पीछे का ही है। लेकिन अस्पताल के अंदर इस महिला के पंजीयन की कोई डिटेल नहीं है। ऐसे में संभावना है कि अनवांटेड डिलीवरी होने के कारण महिला ने बच्चों को अस्पताल के पीछे ही फेंक दिया था। इधर अभी महिला के बयानों के बाद ही पता चलेगा कि महिला ने किस अस्पताल में डिलीवरी कराई थी या फिर वह खुद ही बच्चे को फेंक कर आई है। या फिर अस्पताल में किसी ने महिला का अबोर्शन किया है।

विधानसभा में उठा मुद्दा
इधर, जैसे ही नवजात का वीडियो वायरल हुआ तो वीडियो देखकर लोगों का मन विचलित होने लगा। वही यह वीडियो जैसे ही कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा के पास पहुंचा तो उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को अवगत कराया। इसके बाद टीकाराम जूली ने यह मामला विधानसभा में उठाया जिस पर सरकार ने जांच करने के आदेश दिए।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...