19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 'कल तक मुकदमा वापस नहीं लिया तो परसों विदा कर दूंगा'...

राजस्थान: ‘कल तक मुकदमा वापस नहीं लिया तो परसों विदा कर दूंगा’ जानें क्यों बिगड़ गए BJP विधायक के बोल

Published on

दौसा:

राजस्थान में बीते कुछ दिनों से लगातार नेताओं के कर्मचारियों पर आग बबूला होने के मामले सामने आ रहे है। बीते दो दिन पहले बीजेपी विधायक जब्बर सिंह ने भीलवाड़ा के आसींद में जमकर फटकार लगाई थी। उन्हें यह तक कह दिया था कि आप गलतफहमी में हैं, आज हम आपको बताएंगे हम क्या कर सकते हैं, आपके साथ। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और विधायक के कर्मचारी पर आग बबूला होने का वीडियो सामने आया है।

बीजेपी विधायक रामविलास मीणा भड़के
दौसा जिले के लालसोट से भाजपा विधायक रामविलास मीणा का आपा खोने का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल , विधायक रामविलास मीणा आज जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विधायक के सामने कहा कि बार-बार मुकदमें दर्ज किया जा रहे हैं। इस बीच ग्रामीण और कर्मचारी के बीच लगातार बहस बाजी जारी थी। दोनों विधायक के सामने अपना अपना पक्ष रखने में जुटे थे।

कर्मचारी से कहा – …विदा कर दूंगा
दोनों पक्षों को सुनने के बाद विधायक रामविलास मीणा वन विभाग के कर्मचारियों पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के कर्मचारी से हा कि नौकरी करनी है तो पूर्व में दर्ज कराया गए दोनों मुकदमे वापस ले लेना। नहीं तो मैं परसों के दिन ऑफिस में आकर तुमको विदा कर दूंगा। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के प्रति इस तरह का ववहार करने का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this