20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यराजस्थान के सांसद मिटाना चाहते हैं 'काका' की खाज, बीजेपी को दे...

राजस्थान के सांसद मिटाना चाहते हैं ‘काका’ की खाज, बीजेपी को दे दी बड़ी नसीहत

Published on

चूरू:

राजस्थान में चूरू सांसद राहुल कस्वां और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के बीच की अदावत फिर से सुर्खियों में है। कस्वां ने फिर से राठौड़ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तारानगर में 1 साल से ऊपर हो गया है, पर भजन लाल जी को यह नहीं पता है कि यहां काका (राजेंद्र राठौड़) का गुंडाराज चल रहा है। उन्होंने राठौड़ पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने एक बार तो काका की खाज मिटा दी, लेकिन काका की खाज ढंग से मिटी नहीं है। एक बार खाज ढंग से मिट जाएगी, तो काका का जिक्र भी नहीं होगा। उन्होंने राठौड़ पर जनता को टॉर्चर करने का आरोप भी लगाया।

काका की खाज अभी ढंग से मिटी नहीं है’
लोकसभा चुनाव में बीजेपी का टिकट कटने के बाद राहुल कस्वां राठौड़ पर जमकर बरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि भजन लाल जी को नहीं पता है कि काका का गुंडाराज चल रहा है। वह घर-घर जाकर लोगों को टॉर्चर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने चुनाव में दो बार तो उन्हें जवाब दे दिया, लेकिन अभी भी काका की खाज ढंग से मिटी नहीं है। एक बार खाज ढंग से मिट जाएगी, तो काका का जिक्र भी नहीं होगा।

काका तारा नगर में डबल इंजन को नहीं चलने देगा- कस्वां
चुरू जिले के तारानगर में खरतवासिया ग्राम पंचायत में आयोजित एक समारोह में राहुल कस्बा बोल रहे थे। इस दौरान कस्वां राजेंद्र राठौड़ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह काका तारानगर में डबल इंजन को नहीं चलने देगा। डबल इंजन के नाम पर इन्होंने लोगों से वोट लिए, लेकिन एक इंजन तो इनका आज तक बंद ही पड़ा है। विकास के काम करवाना तो दूर इन्होंने चलती योजनाओं और संस्थाओं को भी बंद किया है। इन्होंने कभी जिले खत्म किए, तो कभी स्कूल बंद किए।

सांसद बोले- बीजेपी को अपने दिन बदलने है, तो काका को त्याग दे
कार्यक्रम में बोलते हुए कस्वां ने राठौड़ को कोसने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि एक बार काका को त्याग दो, दिन फिर आ जाएंगे। यह दो-तीन साल और है, फिर क्या होगा? एक-एक जो बंदा गया है हमारा वह वापस तारानगर आएगा। आप कितना भी टॉर्चर कर लो, यह चीज उल्टी ही पड़ सकती है। इस काका को तो भविष्य में चुनाव लड़ना नहीं है, हमें तो चुनाव लड़ना है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...