9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यराजस्थान : सड़क पर बैठकर रोई, चूड़ियां और पायल उतार फेंकी, विधवा...

राजस्थान : सड़क पर बैठकर रोई, चूड़ियां और पायल उतार फेंकी, विधवा पेंशन के लिए तरस रही महिला

Published on

भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर में सरकारी सिस्टम के खिलाफ विधवा महिला का भावुक प्रदर्शन देखने को मिला। इसको देखकर सड़क से गुजर रहा हर कोई हैरान रह गए। पेंशन के लिए काफी समय से भटक रही महिला का सब्र जवाब दे गया और वह कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर बैठ गई। इस दौरान महिला ने चूड़ियां और पायल आदि सड़क पर बिखेर दी और फफक-फफक रोने लगी। पीड़िता का कहना था कि उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई, लेकिन अभी तक उसे सरकार की कोई योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह सरकारी कार्यालय में चक्कर लगाकर थक चुकी है।

कलेक्टर कार्यालय में पायल और चूड़ियां रखकर रो पड़ी महिला
भरतपुर के कलेक्ट्रेट में यह हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। इस दौरान पीड़ित महिला बबीता, जो भरतपुर के सूरजपुर गेट इलाके में रहती है। उसने बताया कि उसके पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत होगी। इसके बाद वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रही है। सरकार की तरफ से पेंशन पाने के लिए वह सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाकर अब थक चुकी है। उसने यहां तक कह दिया कि ‘अब मैं क्या करूं, क्या मर जाऊं‘ उसे न तो विधवा पेंशन का लाभ मिल रहा है, ना उसके बच्चों को पालनहार योजना का। इस दौरान अपनी इस पीड़ा को लेकर महिला बबीता ने सड़क पर अपनी चूड़ियां और पायल बिखेर दी और फफक-फफक कर रोने लगी।

तीन बच्चों को पालने में हो रही है दिक्कतें
पीड़ित महिला बबीता ने बताया कि 1 साल पहले उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद उसके सिर पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है, उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन उसे सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उसके ससुराल के लोग भी उसे परेशान करते हैं। इधर, इस मामले को लेकर आसपास के लोग महिला को भरतपुर एसडीएम के पास पहुंचे, जहां एसडीएम ने उसकी पीड़ा सुनी और उसे हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...