17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराजभर जी, शिवपाल जी...कहीं ज्‍यादा सम्‍मान मिले तो जाने के लिए स्‍वतंत्र...

राजभर जी, शिवपाल जी…कहीं ज्‍यादा सम्‍मान मिले तो जाने के लिए स्‍वतंत्र हैं, सपा की टो टूक

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव को एक खुला पत्र जारी करके दो टूक जवाब दे दिया है। सपा ने ओम प्रकाश राजभर और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव को खुली छूट दे दी है कि वो किसी भी पार्टी में जा सकते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव के दिन हो रही वोटिंग से पहले पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने खुद बयान देकर कहा था कि जिस पार्टी को जो फैसला लेना है ले सकती है।

दरअसल एनडीए उम्मीदवार और पहली महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ओपी राजभर और शिवपाल यादव दोनों ने समर्थन दिया था। वहीं हाल ही में ओपी राजभर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि ओपी राजभर एक बार फिर बीजेपी के साथ जा सकते हैं। एक दिन पहले ही राजभर को योगी सरकार ने वाई-श्रेणी की सुरक्षा भी मुहैया कराई थी।

ओम प्रकाश राजभर को संबोधित पत्र में कहा गया है, ‘ओम प्रकाश राजभर जी समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।’वहीं शिवपाल यादव को संबोधित पत्र में कहा गया है, ‘शिवपाल यादव जी अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।’

अखिलेश पर बीजेपी ने किया वार
सपा के लेटर पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा का मूल चरित्र ऐसा ही रहा है। जिसका भी हाथ पकड़ा उसका हाथ झटक भी दिया है। पहले कांग्रेस बसपा और अब शिवपाल और राजभर। जिसने अपने पिता को गच्चा दिया हो वह अपने सहयोगियों के साथ कैसे रह सकता है

अखिलेश के खिलाफ लगातार बयान दे रहे थे राजभर
आपको बता दें कि ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव पर बयानबाजी कर रहे थे। उन्‍होंने कहा था कि एक आदमी दो महीने से मेहनत कर रहा है और एक आदमी एक दिन मेहनत करके रिजल्ट लेना चाहे तो नहीं मिल सकता है, इसीलिए अखिलेश यादव को क्षेत्र में निकलकर काम करना चाहिए। विधानसभा में बोलने से सरकार नहीं बनेगी और न ही जीतेंगे। अखिलेश को एसी कमरे से बाहर निकलकर क्षेत्र में जाना ही पड़ेगा।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...