6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यराजकोट: 'ऑनलाइन गेमिंग बर्बाद कर देती है', भारी नुकसान से तंग 20...

राजकोट: ‘ऑनलाइन गेमिंग बर्बाद कर देती है’, भारी नुकसान से तंग 20 साल के लड़के ने दी जान

Published on

राजकोट ,

गुजरात के राजकोट में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक और युवा की जान ले ली. 20 वर्षीय कृष्णा पंडित ने भारी नुकसान के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मृतक के मोबाइल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स की लत को अपनी मौत का कारण बताया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

कृष्णा राजकोट के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और पढ़ाई में काफी होशियार था. सुसाइड नोट में उसने लिखा, ऑनलाइन जुआ युवाओं को मानसिक और आर्थिक रूप से बर्बाद कर देता है. मैं अपनी आत्महत्या के जरिए लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि वो इस लत से दूर रहें.

ऑनलाइन गेमिंग में रुपये हारने के बाद छात्र ने की खुदकुशी
युवक ने अपने दोस्त प्रियांश को संबोधित करते हुए यह भी लिखा, मेरी आखिरी इच्छा है कि ऑनलाइन जुआ हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए. उसने ‘स्टैक’ नाम के एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर अपना सारा पैसा हारने और जीने की उम्मीद खत्म होने की बात कही.

मृतक के पिता ने बताया कि उन्हें बेटे की इस लत के बारे में जानकारी नहीं थी. उन्होंने अन्य माता-पिता से अपील की कि वो अपने बच्चों पर नजर रखें और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें. परिवार ने सरकार से ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले पर एसीपी राधिका भाराई ने बताया कि गांधीग्राम पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल परिवार शोक में है और आगे की पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...