17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं को पीटा', सीएम आतिशी की...

‘रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं को पीटा’, सीएम आतिशी की EC से शिकायत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने, मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया. आतिशी ने इसको लेकर चुनाव आयोग से भी शिकायत की है. उन्होंने आयोग से कालकाजी में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनात करने की मांग की है.

चुनाव आयोग के एक अधिकारी को लिखे पत्र में आतिशी ने आरोप लगाया कि बिधूड़ी के भतीजे चल रही चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए गुंडागर्दी में लगे हुए हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री के मुताबिक बीजेपी नेता के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कहा, ‘घर बैठो, नहीं तो हाथ-पैर तोड़ देंगे। यह हमारा चुनाव है.’

उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कालकाजी में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग की है. वहीं, आतिशी के इन आरोपों पर रमेश बिधूड़ी या बीजेपी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

एक चरण में होगा दिल्ली में मतदान
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे. साल 2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में AAP ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में AAP ने प्रचंड बहुमत के साथ 67 सीटें जीती थीं. तब बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस इन दोनों चुनावों में कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...