10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यUP बेलगाम :SP सांसद के घर पर करणी सेना का भारी उत्पात,...

UP बेलगाम :SP सांसद के घर पर करणी सेना का भारी उत्पात, राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी का किया विरोध

Published on

आगरा:

राणा सांगा पर दिए बयान के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ क्षत्रिय समाज का गुस्सा बुधवार फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में आई भीड़ ने उनके घर पर हमला कर दिया। बाहर खड़ी तमाम गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। कुर्सी, बेंच आदि जो समान मिला तहस – नहस कर दिया। भीड़ को रोकने आई पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया। इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ करणी सेना के नेतृत्व आई थी। जिसने जमकर उत्पात मचाया। गनीमत रही कि उस दौरान सपा सांसद मौके पर नहीं थे। उनके घर में मौजूद लोग बुरी तरह से सहम गए। करणी सेना की भीड़ बुलडोजर लेकर पहुंची थी। दर्जनों लोग बुलडोजर पर सवार होकर आए थे।

सपा सांसद के बयान के बाद करणी सेना में गुस्सा भड़का हुआ था। प्रमुख आकेंद्र राणा ने विरोध करने की चेतावनी दी थी। बुधवार की दोपहर करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता एमजी रोड होते हुए हरी पर्वत एचआईवी अपार्टमेंट जहां सांसद रामजीलाल सुमन रहते हैं वहां पहुंच गए।

मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन यह प्रदर्शनकारी पीछे के रास्ते से अपार्टमेंट में घुस गए। जहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पाद मचाया अपार्टमेंट के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। कुर्सी टेबल मजो भी मिला सब सामान तहस नहस कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने जमकर चलाई लाठियां
बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस कर्मी लगातार जूझ रहे थे लेकिन उपद्रवियों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। उपद्रवियों ने पुलिस इंस्पेक्टर आलोक कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। जो भी हाथ लगा उसे पीट दिया। लाठीचार्ज होते ही करणी सेना के कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। अपने आप को बचाने के लिए भागने लगे।

योगी की सभा दूसरी तरफ उत्पात
बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आगरा में थे। वह प्रदेश सरकार के 8 सालों की उपलब्धियां पर व्याख्यान दे रहे थे। वही तो दूसरी ओर करणी सेना के कार्यकर्ता उत्पात मचा रहे थे। शहर की कानूनी व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही थी। पुलिस के साथ करनी सेना के कार्यकर्ता मारपीट कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने बल का प्रयोग करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस पूरी घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...