9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराणा सांगा विवाद: राजपूत या किसी समाज का अपमान नहीं, भाजपा दरारवादी...

राणा सांगा विवाद: राजपूत या किसी समाज का अपमान नहीं, भाजपा दरारवादी पार्टी… रामजी लाल पर अखिलेश की सफाई

Published on

लखनऊ:

महाराणा सांगा विवाद पर उत्तर प्रदेश में राजनीति लगातार गहराती जा रही है। राजपूत समाज राणा सांगा के अपमान का मुद्दा उठाकर समाजवादी पार्टी से सफाई की मांग कर रहा था। करणी सेना ने राज्यसभा में बयान देने वाले सांसद रामजी लाल सुमन पर करारा हमला बोल दिया है। यूपी चुनाव 2027 से पहले एक बड़ा वर्ग सीधे तौर पर अखिलेश यादव से नाराज होता दिख रहा है। इसको लेकर अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरे विवाद के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ होने की बात कही है। इस मामले को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को दरारवादी पार्टी करार देते हुए किसी समाज के अपमान न किए जाने की बात कही है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?
राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर आया अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है। हम कमजोर से कमजोर हर एक व्यक्ति को भी सम्मान दिलाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं हो सकता। समाजवादी पार्टी मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं कर रही है। भाजपा ने इतिहास के कुछ विषयों को सदैव राजनीतिक लाभ उठाने के लिए और देश को धार्मिक-जातिगत आधार पर विभाजित करने के लिए इस्तेमाल किया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे सांसद ने सिर्फ एक पक्षीय लिखे गये इतिहास और एक पक्षीय की गई व्याख्या का उदाहरण देने की कोशिश की है। हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज या किसी अन्य समाज का अपमान करना नहीं है। आज के समय में बीते कल की मतलब ‘इतिहास’ की घटनाओं की व्याख्या नहीं की जा सकती।

बीजेपी पर साधा निशाना
कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि राजकाज के निर्णय अपने समय की परिस्थियों की मांग के हिसाब से लिए जाते थे। इतिहास की घटनाओं के आधार पर आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं चल सकती है। भाजपा सरकार को अपनी भेदकारी आदत को सुधार कर जनता के रोजी-रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कुछ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा दरारवादी पार्टी है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...