13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यराणा सांगा विवाद: रामजी लाल सुमन के घर पर हमले का विरोध,...

राणा सांगा विवाद: रामजी लाल सुमन के घर पर हमले का विरोध, पल्लवी पटेल ने बताया लोकतंत्र पर हमला

Published on

लखनऊ

अपना दल (कमेरावादी) की नेता एवं समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पल्लवी पटेल ने आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमले के खिलाफ गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। पल्लवी पटेल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन चौक स्थित डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा के समीप एकत्रित हुईं और इसके बाद वे सभी विधानसभा की ओर बढ़े। हालांकि, पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के पास उन्हें रोक दिया।

पुलिस ने कहासुनी के बाद पल्लवी पटेल और करीब 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में पल्लवी पटेल ने कहा कि दलित सांसद के घर पर हमला लोकतंत्र पर हमला है और यह कानून व्यवस्था बनाए रखने में राज्य की विफलता का स्पष्ट संकेत है।

महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं लोगों का महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए की जा रही हैं। पटेल ने रामजी लाल सुमन की अनुपस्थिति में उनके आवास पर हमले को गहरी साजिश करार देते हुए इसे कानून, संविधान और डॉक्टर बीआर आंबेडकर की विचारधारा पर हमला बताया।

करणी सेना पर प्रतिबंध की मांग
अपना दल कमेरावादी नेता ने हमलावरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धारा लगाने और हिंसा में करणी सेना की कथित भूमिका के लिए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसकी समीक्षा करने की मांग की।

सांसद के बयान पर बवाल
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन कथित तौर पर यह कहते हुए दिखे कि राणा सांगा एक गद्दार था, जो इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को लाया था। राणा सांगा या संग्राम सिंह 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे। इस बयान का विरोध करते हुए करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बुधवार को यहां हरि पर्वत चौराहा के पास सांसद के मकान में तोड़फोड़ की।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...