5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपाल'रंगे सियार की पिटाई होनी चाहिए', कुमार विश्वास पर उखड़ गए बीजेपी...

‘रंगे सियार की पिटाई होनी चाहिए’, कुमार विश्वास पर उखड़ गए बीजेपी नेता, जानें क्यों

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों कवि कुमार विश्वास की राम कथा चल रही है, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जोड़ते हुए एक ²ष्टांत सुनाया, जिस पर राज्य में सियासी बवाल हो गया है।

अनपढ़ होते हैं RSS वाले और कुपढ़ होते हैं वामपंथी
कुमार विश्वास ने राम कथा के दौरान एक घटनाक्रम का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके दफ्तर में एक बालक काम करता है और उससे उन्होंने पढ़ने लिखने की बात की, और वह बालक आरएसएस से जुड़ा हुआ है। चार-पांच साल पहले बजट आने वाला था, तब उसने सवाल किया बजट कैसा आना चाहिए, तो मैंने कहा कि रामराज्य जैसा आना चाहिए, उस पर बालक ने कहा कि रामराज्य में बजट कहां होता था, तो उससे मैंने कहा कि तुम्हारी समस्या तो यही है कि वामपंथी कुपढ़ है और तुम अनपढ़ हो।

बीजेपी प्रवक्‍ता बोले- रंगे सियार की पिटाई होनी चाहिए
कुमार विश्वास की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा की ओर से तल्ख बयान दिया गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेष बाजपेई ने ट्वीट कर कहा है, क्या इस रंगे सियार (कुम्हार विश्‍वास) की पिटाई होनी चाहिए न? साथ ही आमजन से हां और लपक कर, दो विकल्प देकर राय मांगी गई है।

कुमार विश्‍वास ने वीडियो जारी कर बताया मुझे धमकियां मिल रही
वहीं कुमार विश्वास ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि उन्हें किस तरह से धमकियां भी मिल रही हैं, इस बयान के बाद। इसको लेकर कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा है कि कुमार विश्वास बुद्धिमान व्यक्ति हैं और उन्होंने जो बात कही है वह सोच समझकर ही कही है, मगर वर्तमान दौर की राजनीतिक में भाजपा और आरएसएस को लेकर सच बोलना पर धमकी जबाव में मिलती है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this