11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालकांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप का केस, राहुल...

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप का केस, राहुल गांधी की MP में एंट्री से पहले बड़ा संकट

Published on

धार

एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश कर रही है। इससे पहले ही पार्टी विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक उमंग सिंघार पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। उमंग सिंघार गुजरात चुनाव में सह प्रभारी भी हैं। साथ ही कमलनाथ की सरकार में वह मंत्री भी रहे हैं। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एफआईआर की पुष्टि की है। उनके खिलाफ महिला ने धार जिले में मामला दर्ज करवाया है। कहा जा रहा है कि विधायक ने महिला से पिछले साल की शादी की थी। वह उनकी पत्नी भी है। केस करने वाली महिला कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारी भी है।

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के दुष्कर्म किया। इसके साथ ही मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया।

महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है। इस घटना पर कांग्रेस नेताओं ने चुप्पी साध ली है। पार्टी के सभी बड़े नेता इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में जुटे हैं। इस बीच नई मुसीबत सामने आ गई है।

महिला मित्र भी कर चुकी है खुदकुशी
एमपी में उमंग सिंघार आदिवासियों के बड़े नेता हैं। पिछले साल उनकी एक महिला मित्र भोपाल स्थित आवास पर खुदकुशी कर चुकी है। वह पंजाब की रहने वाली थी। उस मामले में भी सिंघार पार्टी की मुसीबत बढ़ा चुके हैं। वह एमपी की पूर्व डेप्युटी सीएम यमुना देवी के भतीजा है। सिंघार इन विवादों पर खामोश रहे हैं।

दिल्ली में है अच्छी पकड़
कांग्रेस नेतृत्व के करीबी लोगों में उमंग सिंघार की गिनती होती है। झारखंड के बाद उन्हें गुजरात चुनाव में भी सह प्रभारी बनाया गया है। इनके कद्द का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तत्कालीन कमलनाथ के सरकार में सीधे दिग्विजय सिंह से पंगा ले लिया था। साथ ही खुलकर उनके खिलाफ बात करने लगे थे। राहुल गांधी के यात्रा से पहले उन पर रेप केस ने पार्टी को असहज कर दिया है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...