33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यघर में घुसकर युवती से रेप, रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार को...

घर में घुसकर युवती से रेप, रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार को देने लगा जान से मारने की धमकी

Published on

महोबा ,

उत्तर प्रदेश के महोबा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां घर में घुसकर जबरन युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता के हल्ला मचाने पर परिजनों ने बलात्कारी को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने पर दबंग आरोपी अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा. बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे समुदाय का है.

पीड़िता के पिता ने बताया कि बीती रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे. तभी गांव का दंबग युवक धीरेंद्र पटेरिया उनके घर की बाउंड्री पार कर अंदर आ गया और युवती का मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया. उनकी बेटी ने अपने बचाव के लिए शोर मचाया और सभी लोग जाग गए और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया.

इस दौरान दबंग आरोपी ने परिजनों को धमकाया. लेकिन सभी उसे पकड़ा डायल 112 पर इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अबतक बलात्कारी युवक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और राजीनाम का दबाव बनाया. अब आरोपी खुलेआम उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है. पीड़िता परिवार एसपी ऑफिस पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...