7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यवोटिंग से पहले रविंद्र जडेजा ने गुजरातियों को मोदी पर दी बाल...

वोटिंग से पहले रविंद्र जडेजा ने गुजरातियों को मोदी पर दी बाल ठाकरे वाली सलाह

Published on

नई दिल्ली

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। आज पहले चरण में गुजरात की 89 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी रीवाबा जडेजा ने वोट भी डाले। वोटिंग से ठीक पहले जडेजा ने एक वीडियो शेयर करते हुए गुजरातियों को पीएम नरेंद्र मोदी पर शिवसेना के पूर्व सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे वाली सलाह दी।

भारतीय क्रिकेटर जडेजा अपनी वाइफ के सपोर्ट में खुलकर मैदान में उतरे हैं। पत्नी रीवाबा के लिए उन्होंने जमकर प्रचार-प्रसार भी किया है। रीवाबा को बीजेपी ने जामनगर उत्तर सीट से टिकट दिया है। जडेजा ने ट्वीट करते हुए लिखा- अभी टाइम है समझ जाओ गुजरातियों। वीडियो बाला साहब ठाकरे का पुराना है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर मोदी की गुजरात से सरकार गई तो गुजरात गया।

वह कहते दिख रहे हैं- मेरे पास कहने को सिर्फ इतना ही है कि अगर नरेंद्र मोदी गया तो गुजरात गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि रीवा ने 2019 में बीजेपी जॉइन किया था, जबकि उसके बाद से वह लगातार राजनीति में एक्टिव हैं।

दूसरी ओर, रविंद्र जडेजा चोट की वजह से न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा सके थे। एशिया कप के दौरान उन्हें चोट लगी थी। उसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर हो गए थे। रोचक बात यह है कि रविंद्र जडेजा की सगी बहन नैना जडेजा और उनके पिता कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। इन दोनों ने कांग्रेस के लिए खूब प्रचार किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this