12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपिता से अनबन, बहनों से रिश्ते खराब, परिवार में अलग-थलग पड़े रविंद्र...

पिता से अनबन, बहनों से रिश्ते खराब, परिवार में अलग-थलग पड़े रविंद्र जडेजा ने किया मां को याद

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने अपनी स्वर्गवासी मां को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। जडेजा ने सोशल मीडिया एक स्केच शेयर किया है, जिसमें वह टी-20 वर्ल्ड कप थामे अपनी मां के बगल में खड़े हैं। 34 वर्षीय जडेजा पिछले महीने कैरेबियन आईलैंड पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले रोहित शर्मा की भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत ने केंसिंग्टन ओवल में रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीतने का अपना 17 साल पुराना इंतजार खत्म किया। जडेजा का अपनी मां के साथ स्केच शेयर करना इस वजह से भी खास है क्योंकि अपने परिवार के साथ उनके रिश्ते बेहद खराब हो चुके हैं। चंद महीने पहले जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने अपनी विधायक बहू रिवाबा पर परिवार को बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

कलात्मक स्केच और भावुक पोस्ट
2005 में जब रविंद्र जडेजा केवल 17 वर्ष के थे और भारतीय U19 टीम का हिस्सा बने थे, तब उनकी मां का निधन हो गया था। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी मां को याद किया। जडेजा ने लिखा, ‘मैं मैदान पर जो कुछ भी कर रहा हूं… वह आपके लिए एक श्रद्धांजलि है।’ दिव्य भास्कर को दिए इंटरव्यू में जडेजा के पिता ने कहा था कि उनका रवि (रविंद्र सिंह जाडेजा) या उनकी पत्नी (रिवाबा जडेजा) से कोई लेना-देना नहीं है। वह जामनगर में अकेले रहते हैं जबकि क्रिकेटर पुत्र का पंचवटी बंगला अलग है। अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने आगे बहू रिवाबा के बारे में कहा था कि उन्होंने धोखा देकर परिवार को बर्बाद कर दिया, वह अलग रहना चाहती है और बेटे को भी हमसे अलग कर दिया।

वर्ल्ड कप जीतते ही जडेजा ने लिया था संन्यास
भारत के टी-20 विश्व कप जीतने के बाद, जडेजा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर को खत्म करने का फैसला लिया था। एक भावनात्मक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने संन्यास का ऐलाान किया था। जडेजा ने तब सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, मैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहता हूं। गर्व के साथ दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी-20 विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था, मेरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर था। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद’।

ऐसा रहा जडेजा का T20 इंटरनेशनल करियर
2009 में अपने पदार्पण के बाद से भारत के लिए 74 T20I में जडेजा ने 21.45 की औसत से 515 रन बनाए, जिसमें नाबाद 46 रन का सर्वोच्च स्कोर रहा। इसके अलावा उन्होंने 7.13 की इकॉनमी रेट से 54 विकेट लिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी-20 को अलविदा कहने के बाद जडेजा ने संन्यास लिया था। हालांकि वह अब भारत के लिए टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...