10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलपंजाब IPL प्लेऑफ से बाहर, कोहली की तूफानी पारी के बाद RCB...

पंजाब IPL प्लेऑफ से बाहर, कोहली की तूफानी पारी के बाद RCB की उम्मीदें बरकरार

Published on

धर्मशाला:

इंडियन प्रीमियर लाग 2024 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भी आरसीबी की विनिंग स्ट्रीक जारी रही। उन्होंने जीत का चौका लगाते हुए पंजाब किंग्स को उन्हीं के घर में 60 रन से हरा दिया। बेंगलुरु का विजयरथ अब भी जारी है। इतना ही नहीं बल्कि आरसीबी भी अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है।

टॉस गंवाकर विराट कोहली की 92 रन की पारी के बूते आरसीबी 20 ओवर में 7 विकेट पर 241 रन बनाने में सफल रही थी। 242 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17 ओवर में 181 रन पर ही ऑल आउट हो गई। यह बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत है। अब आरसीबी के 12 मैचों में 10 अंक हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 से 8वां मुकाबला हारने के बाद बाहर हो गई।

राइली रूसो और जॉनी बेयरस्टो ने खेली अच्छी पारी
प्रभसिमरन सिंह के रूप में 6 रन पर पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिर गया था। हालांकि इसके बाद दूसरी विकेट के लिए राइली रूसो और जॉनी बेयरस्टो के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई। दोनों ने तूफानी अंदाज में 65 रन जोड़े। 5.5 ओवर में जब बेयरस्टो के रूप में पंजाब का दूसरा विकेट गिरा तो पंजाब का स्कोर 71 रन था। बेयस्टो 27 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं राइली रूसो ने 27 गेंद पर तूफानी 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं बाद में शशांक सिंह ने भी 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 19 गेंद में 37 रन बनाए। हालांकि इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा कोई और खिलाड़ी कुछ खास योगदान नहीं दे पाया। इसलिए वह 181 रन पर ही ऑल आउट हो गए। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। इसके अलावा स्वापनिल सिंह, लॉकी फर्ग्युसन और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...