33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यअसम में बीफ पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार, अगर कांग्रेस...', बोले...

असम में बीफ पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार, अगर कांग्रेस…’, बोले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

Published on

नई दिल्ली,

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर मांग करें तो वह असम में बीफ पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं. बीजेपी द्वारा मुस्लिम बहुल समागुरी को जीतने के लिए बीफ बांटने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंता ने कहा कि मुझे खुशी है कि विपक्षी पार्टी ने इस मामले को उठाया.

पार्टी की बैठक के बाद सीएम हिमंता ने संवाददाताओं से कहा कि समागुरी 25 साल तक कांग्रेस के साथ थी, समागुरी जैसे निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का 27,000 वोटों से हारना उसके इतिहास की सबसे बड़ी शर्म की बात है, यह बीजेपी की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार है. बता दें कि बीजेपी के डिप्लू रंजन सरमा ने पिछले महीने हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को 24,501 वोटों से हराया था.

सीएम हिमंता ने कहा कि दुख के बीच रकीबुल हुसैन ने एक अच्छी बात कही कि बीफ खाना गलत है, सरमा ने पूछा कि मैं जानना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस मतदाताओं को बीफ परोसकर सामगुरी जीतती रही है. वह सामगुरी को अच्छी तरह जानते हैं, तो क्या इसका मतलब ये है कि बीफ परोसकर सामगुरी जीता जा सकता है? बता दें कि इस साल धुबरी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड 10.12 लाख से ज्यादा वोटों से जीतने वाले रकीबुल हुसैन सांसद बनने से पहले लगातार 5 बार सामगुरी से विधायक रहे थे.

हिमंता बिस्वा ने कहा कि मैं रकीबुल हुसैन से कहना चाहता हूं कि बीफ पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि यह गलत है. उन्हें मुझे केवल लिखित में देने की जरूरत है. उन्हें इस बारे में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं से बोलने की जरूरत नहीं है, बल्कि असम में इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. अगर हम ऐसा करते हैं, तो सभी समस्याएं हल हो जाएंगी.

सीएम हिमंता ने कहा कि वह हुसैन के बयान को लेकर बीफ पर अपने रुख के बारे में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे. उन्होंने कहा कि मैं भूपेन बोरा को पत्र लिखूंगा और उनसे पूछूंगा कि क्या वह भी रकीबुल हुसैन की तरह बीफ पर प्रतिबंध लगाने की वकालत करते हैं, अगर हां, तो मुझे सूचित करें. मैं अगले विधानसभा सेशन में बीफ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दूंगा. तब भाजपा, एजीपी, सीपीएम, कोई भी बीफ नहीं दे पाएगा और हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी को बीफ खाना बंद कर देना चाहिए, और सभी समस्याएं हल हो जाएंगी

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...