2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबागी प्रिगोझिन को जहर की आशंका! बाइडेन बोले- मैं होता तो अपना...

बागी प्रिगोझिन को जहर की आशंका! बाइडेन बोले- मैं होता तो अपना मेन्यू चेक करता रहता

Published on

नई दिल्ली,

हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि बगावत करने वाले वैगनर समूह को ना तो कोई कानूनी मान्यता मिली हुई है और ना ही उसका कोई अस्तित्व है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भाड़े के समूह (वैगनर ग्रुप) के मालिक येवगेनी प्रिगोझिन को जहर दिए जाने की संभावना का मजाक उड़ाया है. बाइडेन ने कहा कि वह जो भी खाते हैं, उसके प्रति सावधान रहेंगे. दरअसल एक अखबार ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बैठक के दौरान वैगनर के भाड़े के सैनिकों को लड़ते रहने को कहा और सुझाव दिया कि वह येवगेनी प्रिगोझिन को अपना कमांडर ना मानें.

बाइडेन का बयान
प्रिगोझिन को 24 जून को दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव छोड़ने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका को भी नहीं पता है कि कि प्रिगोझिन कहां है. बाइडेन ने कहा, “अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं सावधान रहता कि मैंने क्या खाया. मैं अपने मेनू पर नज़र रखता…लेकिन सब मजाक कर रहे हैं…मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी निश्चित रूप से जानता है कि रूस में प्रिगोझिन का भविष्य क्या है.”

नया कमांडर?
मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों और रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैगनर कमांडर आंद्रेई ट्रोशेव उर्फ “सेडोई” को वैगनर ग्रुप की कमान दिए जाने की संभावना है. सेडोई को अफगानिस्तान और चेचन्या में युद्ध का अनुभव है. ट्रोशेव पुतिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें राष्ट्रपति का करीबी भी बताया जा रहा है. अखबार ने पुतिन के हवाले से कहा, ‘वे सभी एक जगह इकट्ठा हो सकते थे और सेवा करना जारी रख सकते थे और उनके लिए कुछ भी नहीं बदला होगा. उनका नेतृत्व वही व्यक्ति कर रहा होगा जो उस समय उनका असली कमांडर रहा होगा.’ पुतिन ने कहा कि कई कमांडरों ने उनके सुझाव पर अपना सिर हिलाया था, लेकिन प्रिगोझिन, जो सामने बैठे थे, ने यह नहीं देखा.’

वैगनर ने 2014 में रूस को क्रीमिया पर कब्जा करने में मदद की, सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध करने के अलावा मध्य अफ्रीकी गणराज्य और माली में अभियान चलाया. इस साल की शुरुआत में दोनों पक्षों के काफी नुकसान के साथ यूक्रेनी शहर बखमुत को रूस के लिए ले लिया.

वैगनर ने कब और क्यों की बगावत?
दरअसल, वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कभी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे खास होते थे. लेकिन अब प्रिगोझिन और रूसी सेना के बीच टकराव चल रहा है. प्रिगोझिन ने 23 जून को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन में वैगनर आर्मी पर रॉकेट से हमले का आदेश दिया. प्रिगोझिन ने कहा कि वे इस हमले का बदला रूसी रक्षा मंत्री से लेंगे और इसमें रूसी सेना हस्तक्षेप न करे. इसके बाद प्रिगोझिन ने अपने लड़ाकों के साथ यूक्रेन से लौटकर रूस की सीमा में मार्च शुरू कर दिया. 24 जून को प्रिगोझिन ने दावा किया कि उन्होंने रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव में कब्जा कर लिया. इसके बाद प्रिगोझिन मॉस्को की तरफ बढ़ने लगे. हालांकि, वैगनर ने पुतिन का नाम नहीं लिया.

– इससे पहले रूस ने जब यूक्रेन के डोनेट्स्क पर कब्जा किया था, तो प्रिगोझिन ने इसका पूरा श्रेय वैगनर आर्मी को दिया और रूसी रक्षा मंत्रालय पर वैगनर की भूमिका दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

– इतना ही नहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने 11 जून को आदेश दिया था कि वैगनर ग्रुप समेत अन्य सभी प्राइवेट सेनाओं के सैनिकों को रूसी सेना में शामिल किया जाएगा. इसके लिए सभी को जून के आखिर तक समझौता करना ही होगा. रक्षा मंत्रालय के इस आदेश को यूक्रेन युद्ध पर पूर्ण नियंत्रण पाने की कोशिश की तरह देखा गया. ऐसे में प्रिगोझिन ने विरोध में कहा, हम ऐसा कोई समझौता नहीं करेंगे. हम इसका बहिष्कार करेंगे.

पुतिन बोले- हमारी पीठ पर छुरा घोंपा गया
उधर, प्रिगोझिन की बगावत देख पुतिन ने रूस की जनता को संबोधित किया. इस दौरान पुतिन ने कहा, ‘हमारी पीठ में छुरा घोंपा गया और उन्हें इसकी सजा मिलेगी. हम अपने लोगों की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं. हथियारबंद बागियों को हम करारा जवाब देंगे और विद्रोह को कुचल देंगे.’ हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में वैगनर और येवगेनी प्रिगोझिन का नाम नहीं लिया था. विद्रोह की तुलना 1917 की क्रांति के बाद हुई युद्धकालीन उथल-पुथल से की.

कौन हैं प्रिगोझिन?
येवगेनी प्रिगोझिन पुतिन के रसोइये के तौर पर जाने जाते हैं. प्रिगोझिन का जन्म 1961 में लेनिनग्राड (सेंट पीट्सबर्ग) में हुआ. प्रिगोझिन 20 साल की उम्र में ही मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी समेत कई मामलों में वांछित हो गए. इसके बाद उन्हें 13 साल की सजा सुनाई गई. हालांकि, उन्हें 9 साल में ही रिहा कर दिया गया.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...