15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यदुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर रिकॉर्ड 100% वोटिंग, हेलिकॉप्टर से...

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर रिकॉर्ड 100% वोटिंग, हेलिकॉप्टर से गई थी पोलिंग टीम

Published on

लाहौल स्पीति,

हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. यहां लाहौल-स्पीति जिले में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में सभी 52 वोटर्स ने मतदान किया है. यानी यहां 100 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके साथ ही यहां इतिहास भी बन गया है. चुनाव आयोग ने 15,256 फीट की ऊंचाई पर सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ स्थापित किया था. इस बूथ पर टाशीगंग, काजा गांव के लोगों ने मतदान किया है.

इस पोलिंग बूथ पर सेना के हेलिकॉप्टर से पोलिंग टीम को भेजा गया था. अब ईवीएम को लेकर भी पोलिंग टीम हेलिकॉप्टर से ही लौटेगी. टाशीगंग में 100 फीसदी मतदान को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक वर्मा ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यहां कड़कड़ाती ठंड है, इसके बावजूद दुनिया के सबसे ऊंचे बूथ पर मतदाता अपने वोट डालने पहुंचे.

कड़कड़ाती ठंड में लोगों ने डाले वोट
टाशीगंग में मतदान को लेकर ग्रामीणों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला. यहां पर लोग पारंपरिक परिधानों में मतदान का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे. टाशीगंग मतदान केंद्र को दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र माना गया है. यहां पर चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियों को 2 दिन पहले ही पूरा कर लिया गया था.

दोपहर बाद वोट डालने बूथ पर पहुंचे लोग
शनिवार दोपहर बाद यहां पर ग्रामीण आने शुरू हुए और उन्होंने अपने-अपने मत का प्रयोग किया. लाहौल स्पीति के विभिन्न मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग की टीम को भी कड़कती ठंड का सामना करना पड़ा. क्योंकि 2 दिन पहले ही जिला भर में बर्फबारी हुई थी और उसके बाद से पारा माइनस में चला गया है.

हिमाचल प्रदेश में शाम 5 बजे तक 66% वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में शाम 5 बजे तक 66% वोटिंग होना सामने आया है. यहां सभी 68 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था और शाम 5 बजे खत्म हो गया है. 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 फीसदी मतदान हुआ था.

इन दिग्गजों की सांख लगी दांव पर
इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी की साख दांव पर है. पार्टी अपने विकास के एजेंडे की दम पर दोबारा जीत की उम्मीद कर रही है, जबकि विपक्षी कांग्रेस मतदाताओं से चार दशक पुरानी पार्टी को फिर वापसी का आग्रह कर रही है. इस चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती समेत 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिले के सिराज से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ऊना से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज कसुम्पटी से, कांग्रेस के सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री हरोली से, विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से, कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन से और कांग्रेस घोषणापत्र समिति के प्रमुख धनी राम शांडिल सोलन से चुनाव लड़ रहे हैं.Live TV

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...