16.2 C
London
Thursday, July 31, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयसभी भारतीयों को तुरंत छोड़िए... रूस-यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय की मौत...

सभी भारतीयों को तुरंत छोड़िए… रूस-यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय की मौत के बाद विदेश मंत्रालय का आया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली

रूस-यूक्रेन युद्ध में केरल के एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि विदेश मंत्रालय ने की है। यह व्यक्ति रूसी सेना में कार्यरत था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि केरल का ही एक और व्यक्ति घायल हुआ है। उसका इलाज मॉस्को में चल रहा है। मंत्रालय ने बताया कि इस मामले को रूसी अधिकारियों के सामने उठाया गया है। बाकी भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई की मांग भी दोहराई गई है।

विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘हमें केरल के एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में पता चला है। जिसे रूसी सेना में भर्ती किया गया था। केरल का ही एक और भारतीय नागरिक घायल हैं, उनका इलाज मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंत्रालय ने आगे कहा, ‘हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मॉस्को में हमारा दूतावास परिवारों के संपर्क में है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।’

पार्थिव शरीर को वापस लाने की कोशिश कर रही सरकार
मंत्रालय ने बताया कि हम रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए काम कर रहे हैं। हमने घायल व्यक्ति की जल्द रिहाई और भारत वापसी की भी मांग की है। विदेश मंत्रालय ने पीड़ितों के नाम नहीं बताए।

मजबूरन रूसी सेना में हुए थे शामिल
बता दें 31 साल के इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर बिनिल बाबू और 27 साल के ऑटोमोबाइल मैकेनिक जैन कुरियन पिछले साल 4 अप्रैल को एक रिश्तेदार की मदद से रूस गए थे। उनके एजेंट ने उन्हें कैंटीन में नौकरी का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मजबूरन उन्हें रूसी नागरिकता लेनी पड़ी और रूसी सेना में भर्ती होना पड़ा।

पिछले साल दिसंबर में, बाबू और जैन ने अपने परिवारों को बताया था कि उन्हें युद्ध के मोर्चे पर भेजा जा रहा है। उनके वापस न आने की भी आशंका जताई थी। इसके बाद उनकी रिहाई के लिए कई बार प्रयास किए गए। ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के प्रमुख, बेसिलियोस मारथोमा मैथ्यूज -3 कैथोलिकोस ने व्यक्तिगत रूप से भारत में रूसी राजदूत के साथ यह मुद्दा उठाया था। पिछले बुधवार से बाबू की मौत की खबरें आने लगी थीं।

एक साल से ज्यादा वक्त से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस-यूक्रेन युद्ध एक साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है। इस युद्ध में कई देशों के नागरिक फंस गए हैं। भारत सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर युद्ध की क्रूरता को उजागर किया है। साथ ही, उन लोगों की बेबसी को भी दिखाया है जो मजबूरी में युद्ध में शामिल हो गए हैं।

Latest articles

बीएचईएल एचएमएस यूनियन के नेता अमरसिंह राठौर का निधन

भोपाल lबीएचईएल एचएमएस यूनियन के नेता अमरसिंह राठौर का निधन,भेल भोपाल एचएमएस यूनियन...

IND vs ENG: गंभीर-फोर्टिस विवाद: ओवल पिच पर हुई बहस की अंदरूनी रिपोर्ट, जानें क्या हुआ था

IND vs ENG: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और केनिंग्टन ओवल के...

Lucky Zodiac signs:31 जुलाई 2025 का राशिफल इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा महीने का आखिरी दिन

Lucky Zodiac signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, कोई भी दिन आपके लिए शुभ...

More like this