3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में एक साथ बरस रही राहत और आफत, रॉकेट की तरह...

गाजा में एक साथ बरस रही राहत और आफत, रॉकेट की तरह गिर रहे फूड पैकेट, कई लोगों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

गाजा में आसमान से राहत और आफत दोनों एक साथ बरस रही है. एक तरफ गाजा इजरायली हमलों से बेहाल है, तो वहीं दूसरी तरफ भूख से बिलख रहे लोगों के लिए हवाई जहाजों से राहत सामग्रियां पहुंचाई जा रही है. विदेशी विमानों द्वारा राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिशें लगातार जारी है. अस्थायी पैराशूट की मदद से राहत सामग्री के बक्सों को गिराया जा रहा है. लेकिन भूख से बेहाल लाखों लोगों के लिए ये नाकाफी साबित हो रही है.

वहीं पश्चिमी गाजा में विमानों द्वारा गिराए जा रहे राहत सामग्री बक्से की चपेट में आकर 5 फिलिस्तीनियों की मौत भी हो गई. कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. यहां के लोग पहले से ही इजरायली हमलों का सामना कर रहे हैं. अब हवाई राहत सामग्रियां भी उनके लिए मुसीबतें खड़ी कर रही हैं. शनिवार को एक बार फिर राफा में जबरदस्त इजारयली हमला हुआ. इसमें एक बहुमंजिला इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने दिल दहला देने वाला सच बताया है. उसका कहना है, ”हम राहत सामग्री पहुंचाने के लिए बनाई गई जगह पर खड़े थे. तभी मेरे भाई ने एक जहाज को देखा जो खाद्य सामग्री के बॉक्स गिरा रहा था. वो उसके पीछे-पीछे दौड़ने लगा. वो सिर्फ बच्चों की रोटी की खातिर आटा लाना चाहता था, लेकिन बॉक्स में लगा पैराशूट खुल नहीं पाया. उसके बाद वो रॉकेट की तरह नीचे खड़े लोगों पर गिर गया. कई लोगों की मौत हो गई.”

गाजा मंत्रालय के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार अब तक 30878 से ज्यादा फिलिस्तिनियों की मौत हो चुकी है. वहीं, 72400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. ये आंकड़ा हर रोज तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस बीच रमजान की शुरूआत तक गाजा में युद्धविराम समझौते की गुंजाइश भी खत्म होती नजर आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस पर चिंता जताते हुए इस दौरान पूर्वी यरूशलम में हिंसा की आशंका भी जताई है.

इजरायल और हमास के बीच संघर्ष को 6 महीने होने वाले हैं, लेकिन लड़ाई थमने के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. गाजा की 23 लाख की आबादी में से 80 फीसदी लोग भूखमरी की कगार पर पहुच गए हैं. फिलिस्तीनियों के पास ना तो भोजन की पर्याप्त व्यवस्था है और ना ही पीने का साफ पानी. गाजा के शरणार्थि शिवरों से लगातार भोजन ना मिलने की वजह से फिलिस्तीनी बच्चों की मौत की ख़बरें आ रही है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि यहां के लोगों को रमजान तक सीजफायर होने और फिर सें जिंदगी पटरी पर लौटने की उम्मीद थी लेकिन अब वो भी धुंधली पड़ती दिख रही है. अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले कह रहे थे कि रमजान तक सीजफायर हो सकता है, लेकिन शुक्रवार को व्हाइट हाउस से बाहर निकले हुए उन्होंने कहा कि रमजान तक युद्धविराम कठिन लग रहा है. उन्होंने कहा, ”सीजफायर अब मुश्किल लग रहा है.”

राष्ट्रपति बाइडेन का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब मिस्र की राजधानी काहिरा में सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत पर ब्रेक लग गया है. गुरूवार को संघर्ष विराम के लिए हो रही वार्ता से हमास का प्रतिनिधिमंडल बिना किसी डील के बाहर निकल गया. इसके बाद रमजान से पहले संघर्ष विराम की सारी उम्मीदें टूट गई. हमास का कहना है कि इजरायल अपने जगह से युद्ध की वजह से विस्थापित हुए फिलिस्तीनियों के वापस लौटने की मांग नहीं मान रहा है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...