16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमहायुति से अजित पवार को निकालो...फडणवीस के करीबी ने खोला मोर्चा, क्या...

महायुति से अजित पवार को निकालो…फडणवीस के करीबी ने खोला मोर्चा, क्या अब टूटने को है BJP और NCP

Published on

मुंबई

लोकसभा चुनावों बीजेपी की हार के बाद महाराष्ट्र में बड़े खेला की आग धधक रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में हार के लिए अजित पवार से हाथ मिलाने को बड़ी वजह बताया गया था, बीजेपी के बड़े नेता जहां इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं तो वहीं दूसरी बीजेपी के अपने कैडर में अजित पवार को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। पुणे बीजेपी के उपाध्यक्ष सुदर्शन चौधरी ने एनसीपी को महायुति गठबंधन से हटाने की मांग की है। शिरुर में आयोजित पार्टी की बैठक में सुदर्शन चौधरी ने कहा कि अब बीजेपी के कार्यकर्ता अजित पवार के साथ सरकार बनाने के बजाय सत्ता से बाहर जाना पसंद करेंगे। इलाके के विधायक राहुल कुल की मौजूदगी में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने सवाल किया कि हमारे सत्ता में रहने का क्या मतलब है? हम काम करेंगे और वह बॉस बनकर हमें आदेश देंगे। हमें ऐसी शक्ति नहीं चाहिए।

फडणवीस के करीबी हैं चौधरी
सुदर्शन चौधरी की गिनती उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबियों में होती है। चौधरी के बयान से एक बार फिर चर्चा छिड़ गई है कि क्या राज्य में बड़ा खेला होने का ग्राउंड तैयार हो रहा है? पिछले दिनों सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी कि बीजेपी पिछले चुनावों में जीती हुई सीटों पर एक सर्वे शुरू कराया है। इसमें पार्टी लोगों के मूड का पता लगा रही है। इस सर्वेक्षण में यह भी पूछा जा रहा है कि बीजेपी को क्या एनसीपी के साथ रहना चाहिए? सुदर्शन चौधरी पुणे जिला बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं। अजित पवार पुणे के प्रभारी मंत्री हैं। सुदर्शन चौधरी के बयान पर बीजेपी के किसी बड़े की प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिसमें उनके बयान को निजी बताया गया हो। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि महाराष्ट्र में अब बीजेपी और एनसीपी की दोस्ती कितने दिनों के लिए बची है। क्या महायुति से एनसीपी की एक्जिट शुरू हो गया है?

सुदर्शन चौधरी ने मांगी सुरक्षा
महायुति से अजित पवार को बाहर निकालने की मांग करने के बाद बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन चौधरी ने पुणे पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैंने सार्वजनिक भावना व्यक्त की है, एनसीपी के गुंडे पुणे कृषि उपज बाजार समिति के कार्यालय में आ रहे हैं और नारे लगा रहे हैं, मेरी जान खतरे में है और देवेन्द्र फडणवीस से मेरी रक्षा करने का अनुरोध करते हैं। चौधरी ने समीक्षा बैठक में बीजेपी विधायक राहुल कुल के सामने कहा था कि अगर अजित पवार सत्ता में हैं, तो हमें सत्ता नहीं चाहिए। अजित पवार को महायुति से बाहर निकालें। अजित पवार पिछले साल दो जुलाई को महायुति में शामिल हुए थे। ऐसे में वह अगली दो जुलाई को बतौर डिप्टी सीएम एक साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...