10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलाइव टीवी पर रिपोर्टर को आया पैनिक अटैक, कहा- थोड़ा रुकिए, आप...

लाइव टीवी पर रिपोर्टर को आया पैनिक अटैक, कहा- थोड़ा रुकिए, आप तो जानते हैं..

Published on

नई दिल्ली,

कई बार लाइव टीवी पर किसी कार्यक्रम के बीच कुछ अजीब हो जाता है जो थोड़ा हैरान कर देता है. हाल में Australian Broadcasting Corporation (ABC) चैनल के एक रिपोर्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल स्टूडियो एंकर लीजा मिलर को मौसम का हाल बताते हुए Nate Byrne कुछ ऐसा बोले जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

वे न्यूज पढ़ते- पढ़ते अचानक मुस्कुराए और कहा- मुझे असल में थोड़ा सा रुकना पड़ेगा. आप में से कई लोग जानते होंगे कि मुझे कभी कभी पैनिक अटैक आता है और ये अभी हो रहा है.लीजा मैं वापस आपके पास आउंगा.’ इसके बाद लीजा बोलना शुरू करती हैं कि कैसे नेट को पहली बार साल 2022 में ऑन एयर पैनिक अटैक आया था और वह इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं. इसके बाद लीजा ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर काफी बातचीत की. इसके बाद नेट खुद भी स्टूडियो में आकर इस मुद्दे पर बात करते दिखते हैं.

इस घटना का वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से हजारों बार देखा गया है और लोग इसपर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मैंने एक बार एक शख्स को पैनिक अटैक आते देखा है, यह भयंकर होता है लेकिन नेट ने तो इसे लाइव टीवी पर बहुत अच्छी तरह से हैंडल किया.

एक अन्य एक्स यूजर, क्रिस मैकलियोड ने कहा, ‘पब्लिक के सामने पैनिक अटैक से निपटने के लिए इस व्यक्ति के प्रति वास्तव में सहानुभूति है। शाबाश नैट बर्न।’ बता दें कि कुछ समय पहले एक लाइव ब्राडकास्ट के दौरान एक रिपोर्टर का बैग लूट लिया गया था लेकिन उन्होंने कैमरे के आगे संयमित व्यवहार किया. इसके अलावा लाइव टीवी पर लोगों को हार्ट अटैक आते भी देखा गया है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...