11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यकिसानों की नाराजगी, पहलवानों का विरोध और दुष्यंत चौटाला के साथ अनबन,...

किसानों की नाराजगी, पहलवानों का विरोध और दुष्यंत चौटाला के साथ अनबन, हरियाणा में BJP क्या करेगी? जवाब- मंदिर पॉलिटिक्स

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा में इस बार बीजेपी की डगर कुछ मुश्किल दिखाई पड़ती है। दो बार की सत्ता विरोधी लहर है, किसानों का प्रदर्शन, पहलवानों की नाराजगी और इसके ऊपर दुष्यंत चौटाला के साथ अनबन की खबरें आने लगी हैं। ये किसी भी सूरत में हरियाणा जैसे अहम राज्य में बीजेपी के लिए अनुकूल स्थिति नहीं मानी जा सकती। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जाट आंदोलन ने सत्ता गंवाने की कगार पर ला दिया था, इस बार फिर कई प्रदर्शनों ने खतरे की घंटी बजा दी है। अब इस घंटी की गूंज बीजेपी के कानों में पड़ी है, उसने इसका एक तोड़ भी निकाला है।

मंदिर पॉलिटिक्स बीजेपी की हिंदुत्व विचारधारा के साथ सटीक बैठता है, पार्टी ने जब से अपना सियासी सफर शुरू किया है, इस मुद्दे ने उसे हर बार अच्छे परिणाम दिए हैं। अब जब हरियाणा में माहौल कुछ खिलाफ लग रहा है, पार्टी फिर उस पुराने मुद्दे की ओर बढ़ चली है। असल में विश्व हिंदू परिषद एक नई मुहिम शुरू कर रही है- जाने अपने मंदिर, इसकी एक अलग वेबसाइट भी बनाई जा रही है। अब शुरुआत वीएचपी कर रहा है, लेकिन समर्थन बीजेपी का है। दिल्ली में बकायदा कल एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। हरियाणा के बीजेपी इनचार्ज से लेकर कई दूसरे बड़े नेता शिरकत करने वाले हैं। पूरी तैयारी है कि इस इवेंट को बड़ा बनाया जाए, सीधे-सीधे जनता के बीच में इसे चर्चा का विषय बनाया जाए।

इस मुहिम के जरिए देश के जितने भी बड़े मंदिर हैं, उनकी सारी जानकारी दी जाएगी, कैसे जा सकते हैं, ये बताया जाएगा, उनका इतिहास क्या रहा है, इस पर रोशनी रहेगी। इसमें दिल्ली के पौराणिक मंदिरों को शामिल किया जाएगा, चुनावी राज्य हरियाणा पर फोकस रहेगा, कुछ दूसरे राज्यों की जानकारी भी दी जाएगी। यानी कि बिना मंदिर जाए लोगों को फिर हिंदुत्व की धरा से जोड़ा जाएगा।

वैसे जिस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी सियासी हवा को बदलना चाहती है, उसमें सांसद और पूर्व रेसलर बबीता फोगाट को भी शामिल किया गया है। इसके सियासी मायने निकला लाजिमी है, इसी तरह राम जन्मभूमि के साथ जुड़ा रहा विश्व हिंदू परिषद भी कार्यक्रम में शिरकत करेगा। सवाल ये उठता है कि क्या बीजेपी हरियाणा में मुद्दे को बदलना चाहती है? क्या जनता के बीच में नेरेटिव सेटिंग का काम हो रहा है? राजनीतिक जानकार हां बोलते हैं, लेकिन बीजेपी वाले ना में जवाब देते हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...