10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीति'2024 का रिजल्ट वही होगा, विदेश में भारत की आलोचना राहुल की...

‘2024 का रिजल्ट वही होगा, विदेश में भारत की आलोचना राहुल की आदत’, जयशंकर ने कांग्रेस नेता को सुना दिया

Published on

नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। अमेरिका में कांग्रेस नेता के भारतीय लोकतंत्र पर दिए गए बयान को लेकर जयशंकर ने राहुल को घेरा है। उन्होंने कहा कि वो जब भी बाहर जाते हैं तो देश की आलोचना करते हैं। हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र नहीं होता तो हर चुनाव का रिजल्ट एक ही होता। लेकिन ऐसा नहीं है। हालांकि, इसके साथ ही जयशंकर ने 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने का दावा भी कर दिया।

जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया हमें देख रही है। इस देश में चुनाव होते हैं, एक पार्टी जीतती है कभी दूसरी पार्टी जीतती है। अगर लोकतंत्र नहीं है तो ऐसा कैसे होता। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एस जयशंकर ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर वह विदेश में हैं तो देश की राजनीति यहां नहीं करेंगे।

24 के चुनाव का रिजल्ट वही होगा, हमें पता है
जयशंकर ने कहा कि उनकी आदत है कि जब वो बाहर जाते हैं तो देश की आलोचना करते हैं, हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं। अगर देश में लोकतंत्र नहीं है तो ऐसा होना तो नहीं चाहिए। हर चुनाव का रिजल्ट तो एक ही होना चाहिए न, वैसे 24 के चुनाव का रिजल्ट तो वही होगा, हमें पता है।

राहुल की विश्वसनीयता नहीं बची है
जयशंकर ने राहुल पर एक के बाद एक हमला करते हुए कहा कि ये जो पूरा नैरेटिव जो है वो हमारे देश में बना है और जब ये नैरेटिव देश में नहीं चलता है या कम चलता है तो वो उसके वो बाहर ले जाते हैं। उनकी अपेक्षा है कि बाहर सपोर्ट देश में चलेगा। मुझे लगता है कि यहां आम नागरिक, हमारे यहां लोकतंत्र है, आपकी राजनीति कुछ होगी हमारी कुछ होगी। देश में जो करें हमें ऐतराज नहीं है। देश की राजनीति को बाहर ले जाना देश हित में नहीं है। मुझे नहीं लगता उनकी विश्वसनीयता इसके कारण बची होगी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...