15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिरेवड़ी vs खैरात vs प्रसाद vs विकास... दिल्ली चुनाव में मैनिफेस्टो को...

रेवड़ी vs खैरात vs प्रसाद vs विकास… दिल्ली चुनाव में मैनिफेस्टो को लेकर AAP, बीजेपी में ये कैसी जुबानी जंग

Published on

नई दिल्ली

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में AAP और BJP के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि BJP ने मुफ्त की चीजों वाला घोषणापत्र जारी किया है। केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को मान लेना चाहिए कि मुफ्त की चीजें विकास के लिए अच्छी हैं। उधर बीजेपी ने केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया है। BJP प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने ‘रेवड़ी’ और ‘विकास’ के बीच का अंतर बताया। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
AAP और BJP के बीच यह घमासान दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए BJP के घोषणापत्र जारी होने के बाद शुरू हुआ। BJP ने अपने घोषणापत्र में कई मुफ्त योजनाओं का वादा किया है। इसमें होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर, गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपये और हर महिला को हर महीने 2,500 रुपये देना शामिल है। केजरीवाल ने PM मोदी के ‘रेवड़ी कल्चर’ वाले बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि BJP भी अब मुफ्त की चीजें बांटने का वादा कर रही है।

केजरीवाल के निशाने पर पीएम मोदी
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा है, ‘BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वे भी केजरीवाल की तरह ‘मुफ्त की रेवड़ी’ देंगे… तो, मैं उनसे कहना चाहता हूं – प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए और विशेष रूप से यह घोषणा करनी चाहिए कि वह इससे सहमत हैं और उन्हें यह कहना चाहिए कि मोदी जी ने पहले जो कहा था वह गलत था।’ केजरीवाल ने आगे कहा, ‘पीएम मोदी ने अब तक कहा है कि मुफ्त की चीजें अच्छी नहीं हैं। उन्हें अब कहना चाहिए कि वह गलत थे और केजरीवाल सही थे। पीएम मोदी को कहना चाहिए कि मुफ्त की चीजें देश के लिए हानिकारक नहीं हैं, बल्कि भगवान का ‘प्रसाद’ हैं…’

केजरीवाल पर ‘खैरात’ बांटने का आरोप
BJP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर पलटवार किया। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल जब बोलते हैं तो लगता है जैसे वो ‘खैरात’ बांटने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘एक जमानत पर बाहर अपराधी- अरविंद केजरीवाल ‘रेवड़ी’ और विकास के बीच के अंतर को नहीं समझ पाएंगे, मुफ्त की चीजों और सशक्तिकरण के बीच के अंतर को नहीं समझ पाएंगे, मुफ्त की चीजों और समृद्धि के बीच के अंतर को नहीं समझ पाएंगे, ‘रेवड़ी’ और ‘संकल्प’ के बीच के अंतर को नहीं समझ पाएंगे।’ सचदेवा ने आगे कहा, ‘अरविंद केजरीवाल, जब आप बोलते हैं, तो ऐसा लगता है कि आप ‘खैरात’ बांट रहे हैं और जब हम बोलते हैं, पीएम बोलते हैं या हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलते हैं, तो हम पूरे समाज के विकास की बात करते हैं।’

‘हमारे विरोधी भी तारीफ करते हैं’
केजरीवाल ने BJP की ओर से मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के फैसले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि BJP ने खुलेआम स्वीकार किया है कि दिल्ली सरकार की योजनाओं का आम जनता के साथ-साथ BJP सदस्यों के परिवारों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। केजरीवाल ने कहा, ‘BJP ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि केजरीवाल दिल्ली में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं जिससे BJP के सदस्यों के परिवारों को भी फायदा हो रहा है। हमें राजनीति करना नहीं आता, हमें काम करना आता है। और हम ऐसा काम करते हैं कि हमारे विरोधी भी उसकी तारीफ करते हैं।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...