9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यखुलासा: 'वंदे भारत' से ज्यादा स्पीड से वॉक्सवैगन कार को दौड़ा रहा...

खुलासा: ‘वंदे भारत’ से ज्यादा स्पीड से वॉक्सवैगन कार को दौड़ा रहा था रक्षित चौरसिया! जानें कितनी थी गति?

Published on

अहमदाबाद/वडोदरा

होली के दिन वडोदरा में भयावह एक्सीडेंट केस में वडोदरा पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी रक्षित चौरसिया की एफएसएल रिपोर्ट हासिल नहीं कर पाई है लेकिन सूत्रों के हवाले कार की स्पीड का खुलासा हुआ है। इसमें आरोपी रक्षित चौरसिया के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। रक्षित चौरसिया के भयावह एक्सीडेंट को अंजाम देने के बाद अगले दिन मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि उसकी कार की स्पीड 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा थी, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि कार की स्पीड वंदे भारत ट्रेन की औसतन गति से भी ज्यादा थी, जबकि जिस रोड पर यह हादसा हुआ। वहां पर वडोदरा नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्वीकृत गति सीमा 50 के आसपास है।

कितनी थी कार की स्पीड?
सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि रक्षित चौरसिया जिस वॉक्सवैगन कार को चला रहा है उसकी गति 135-136 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास थी। सूत्रों की मानें वॉक्सवैगन कंपनी की जांच में यह खुलासा हुआ है। कार के डोंगल के साथ जुड़े एप में यह स्पीड मिली है। सूत्रों की मानें तो जर्मनी से वॉक्सवैगन कंपनी ने पुलिस को रिपोर्ट दे दी है, हालांकि करेलीबाग पुलिस थाने के इंस्पेक्टर हरित व्यास का कहना है कि रिपोर्ट नहीं आई है। व्यास ने कहा वह कार की स्पीड के बारे में अभी कुछ नहीं बोल सकते हैं। 13 मार्च की रात को वडोदरा के करेलीबाग में वाराणासी के इमलोक कालोनी-1 निवासी लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरासिया ने तेज रफ्तार कार से तीन दुपहिया वाहनों को टक्कर मारी थी। इस घटना में कुल सात लोग घायल हुए थे। इसमें हेमाली पटेल (35) की मौत हो गई थी। पुलिस ने भी दावा किया था कि हादसे के वक्त ड्राइवर की गाड़ी बहुत तेज थी।

अभी कहां है रक्षित चौरसिया?
इस घटना वडोदरा पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमार ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। वडोदरा पुलिस ने करेलीबाग थाने में एक केस दर्ज किया था। पुलिस के रक्षित चौरसिया की कुल तीन दिन की रिमांड मिली थी, लेकिन एफएसएल रिपोर्ट नहीं आने से पुलिस को रक्षित चौरसिया की और रिमांड नहीं मिल पाई थी। इसके बाद वडोदरा कोर्ट जज नीरज यादव ने रक्षित चौरसिया को ज्यूडिशयल कस्टडी में भेज दिया था। रक्षित चौरसिया को अभी वडोदरा सेंट्रल जेल में रखा गया है। इतने भयावह हादसे के बाद रक्षित चौरसिया के परिवार से कोई सामने नहीं आया है।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...