27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यमेरे पति की मौत का बदला, ये असली श्रद्धांजलि…‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलीं...

मेरे पति की मौत का बदला, ये असली श्रद्धांजलि…‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलीं शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या

Published on

कानपुर,

बीते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब भारत ने पलटवार किया है. भारतीय सुरक्षाबलों ने सोमवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, जिसके मुख्य टारगेट जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा जैसे जिहादी ठिकाने थे, जो पिछले तीन दशकों से भारत पर बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं. पहलगाम में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश में कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी की भी हत्या कर दी थी.

शादी के दो महीनों के अंदर सुहाग उजड़ जाने पर बेसुध हुई उनकी पत्नी ऐशन्या का बयान सामने आया है. ऐशन्या ने ऐजेंसी से कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे पति की मौत का बदला लिया. ये असली श्रद्धांजलि है. शुभम आज जहां कहीं भी है शायद बहुत शांति मिली होगी उसे. मैं बहुत छोटी हूं पीएम मोदी से कुछ कहने के लिए लेकिन उनका तहे दिल से धन्यवाद रहेगा.

ऐशन्या के अलावा अन्य लोग जिन्होंने अपने पति, बेटे या पिता को खो दिया, उन सभी की प्रतिक्रियाएं तेजी से आने लगी हैं. इससे पहले मारे गए 26 लोगों में से एत संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति का बयान भी आया था जिसमें उन्होंने कहा- आतंकवादियों ने जिस तरह से हमारा सिंदूर मिटाया, उसके बाद यह करारा जवाब है…इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए. मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं.

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...