4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसही बात... नवरात्र में मांस की दुकान बंद, दारू की क्यों नहीं......

सही बात… नवरात्र में मांस की दुकान बंद, दारू की क्यों नहीं… कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पूछा- सात्विकता खत्म नहीं होती?

Published on

सहारनपुर/नई दिल्ली:

सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वक्फ विधेयक से लेकर नवरात्र और ईद तक कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा और अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वक्फ बिल पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा, जब बिल आएगा और संसद में बहस होगी, हम पूरी तैयारी के साथ हैं। यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक है और संविधान की कई धाराओं का उल्लंघन करता है। सरकार अपनी बात रखेगी, और हम अपनी बात मजबूती से रखेंगे। वहीं शराब की बिक्री पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार संसद के इसी सत्र में वक्फ विधेयक लाने की तैयारी में है, लेकिन हम इसके खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे। जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) में भी हमने मेहनत की थी और अब संसद में भी पूरी तैयारी से जवाब देंगे। देवकीनंदन ठाकुर के इस बयान ‘अपनी पवित्रता को बचाकर रखना होगा, अपने लोगों से ही नवरात्रि का सामान खरीदें’ पर इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैं ऐसे लोगों के बयानों का कोई जवाब देना नहीं चाहता।

मुसलमानों के वोट की दरकार
असदुद्दीन ओवैसी के बयान ‘नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी, भाजपा को हमारे शरीयत पर हमला करने की इजाजत दे रहे हैं’ पर इमरान मसूद ने जवाब दिया कि जो भी मुसलमानों के वोट की दरकार रखते हैं, उन्हें वक्फ बिल के मुद्दे पर मुसलमानों के साथ खड़ा होना पड़ेगा। यह हमारा सबसे बड़ा और अहम मुद्दा है। अगर कोई भी राजनीतिक दल वक्फ बिल का समर्थन करेगा, तो हम उनके विरोध में खड़े होंगे।

त्योहारों को लेकर इमरान मसूद ने सभी को आपसी सौहार्द और भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा, नवरात्रि और ईद दोनों ही त्योहार खुशी और मिलजुल कर मनाने के लिए होते हैं। हमें देश की संस्कृति और पहचान को बनाए रखना चाहिए। एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होकर त्योहार मनाना ही हमारी परंपरा है।

सीएम अनुज चौधरी को पागल कहा
संभल जिले के सीओ अनुज चौधरी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा, वह सीओ पागल आदमी है, उसे वर्दी उतारकर राजनीति में आना चाहिए। उसे यह भी ध्यान नहीं कि उसे धर्मनिरपेक्षता की शपथ दिलाई गई थी। उन्होंने आगे कहा कि गुझ‍िया खाने में कभी किसी को कोई परहेज नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोग नफरत फैलाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

जब मीट की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की बात होती है, तो शराब पर कोई सवाल क्यों नहीं उठाता? क्या शराब से सात्विकता खत्म नहीं होती? अब नवरात्र आने वाले हैं, तो शराब की दुकानें भी बंद होनी चाहिए।

शराब की दुकानें बंद कराओ
इमरान मसूद ने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीट की दुकानों पर पाबंदी लगाने की बात होती है, लेकिन शराब की दुकानों पर कोई चर्चा नहीं होती। अगर आप सात्विकता की बात कर रहे हैं, तो शराब की दुकानों को भी बंद कराओ।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...