5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यदंगा प्रभावित मणिपुर की छात्रा को मिला केरल के स्कूल में दाखिला,...

दंगा प्रभावित मणिपुर की छात्रा को मिला केरल के स्कूल में दाखिला, रिश्तेदारों की मदद से बचकर आई

Published on

नई दिल्ली/ तिरुवनंतपुरम,

हमउम्र साथ‍ियों के साथ अब वो अपने नये स्कूल में खुश नजर आ रही है. अपने गृह राज्य मण‍िपुर में हुए खूनी दंगों के बुरे सपने अब उसकी याददाश्त से गायब हो गए हैं. नन्हीं होयनेगेम उर्फ जे जेम मणिपुरी लड़की है, जिसे हाल ही में थायकॉड में मॉडल गवर्नमेंट एलपी स्कूल में तीसरी कक्षा में दाखिला दिया गया था.

राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी गुरुवार को उससे मिलने स्कूल आए, तो छोटी लड़की कक्षा में अपने दोस्तों के साथ खेलने में व्यस्त थी. मंत्री ने पीटीआई से कहा कि जय जेम मणिपुर के एक सीमावर्ती गांव की रहने वाली है और वह एक रिश्तेदार की मदद से अपने दंगा प्रभावित गृह राज्य से केरल आई थी. पता चला है कि हमलावरों ने उसका घर जला दिया और उसके माता-पिता और भाई-बहन गांव छोड़कर भाग गए.

छात्रा को सभी सरकारी सहायता का वादा करते हुए, मंत्री ने कहा कि जय जेम अब केरल की “दत्तक बेटी” है. जब वह प्रवेश के लिए आई तो उसके पास कोई रिकॉर्ड नहीं था. शासन ने उन्हें बिना स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) के प्रवेश की अनुमति दे दी. लड़की को यूनिफॉर्म सहित सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. उन्होंने कक्षा में कुछ देर के लिए बच्ची से बातचीत भी की. श‍िक्षा मंत्री ने कहा कि केरल में शांति से रहने और पढ़ाई करने का सामाजिक माहौल है, मणिपुर की मौजूदा स्थिति बहुत दुखद है. शिवनकुट्टी ने मांग की कि अधिकारी हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

बता दें कि 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 150 से अधिक लोगों की जान चली गई है और कई घायल हुए हैं. यह हिंसा तब हुई जब मेइतेई समुदाय ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किया था. बता दें कि मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं.

मण‍िपुर में फिर बिगड़े हालात, महिलाओं के साथ दरिंंदगी
मणिपुर में हालात काबू होने की बजाय बिगड़ते जा रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्य से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, 4 मई का एक वीडियोआज सामने आया है. इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के गुरुवार को होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि ये वीडियो इस वजह से वायरल किया जा रहा है, ताकि उस समुदाय की दुर्दशा को उजागर किया जा सके.

ITLF के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांगपोकपी जिले में 4 मई का है. इसमें महिलाओं को नग्न अवस्था में दर्शाया गया है. वीडियो में पुरुष पीड़ित महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं पीड़ित महिलाएं बंधक बनी हुई हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद वायरल भी कर दिया है. इससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...