9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यमॉनसून के जाते ही सूखने लगी दक्षिण बिहार की नदियां, एक्सपर्ट भी...

मॉनसून के जाते ही सूखने लगी दक्षिण बिहार की नदियां, एक्सपर्ट भी हैरान

Published on

पटना

बिहार में मॉनसून के जाते ही दक्षिणी हिस्से में नदियां सूखने लगी हैं। एक तरफ उत्तर बिहार की नदियों में काफी पानी है तो दूसरी तरफ दक्षिण बिहार की नदियां सूख रही हैं। दक्षिण बिहार और झारखंड से सटे इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई। इस कारण यहां की नदियों की स्थिति बदतर है। इनमें पानी नहीं बचा है। बिहार के दक्षिणी जिलों में भूगर्भ जल का स्तर भी काफी नीचे है। इस कारण नदियों में पानी कम होते ही जलस्तर नीचे चला जा रहा है। यह चिंता का विषय बन गया है।

एक तरफ नेपाल और उत्तर बिहार के मैदानी इलाके में बारिश के कारण नदियां लबालब हैं। नेपाल में तो हाल तक बारिश हुई, जिससे उत्तर बिहार की नदियों में अभी तक पानी है। दूसरी ओर, दक्षिण बिहार की नदियों में जलस्तर मेन्टेन नहीं हो पा रहा है। नदियों के इस बदलते व्यवहार पर विशेषज्ञ भी हैरान हैं। जानकार इसे किसी बड़े खतरा के संकेत मान रहे हैं।

क्या कहते हैं जल विशेषज्ञ
नदियों का यह व्यवहार बड़े खतरे का सूचक है। खासकर दक्षिण बिहार बड़े खतरे की ओर बढ़ रहा है। नदियों का इतना जल्दी सूखना, चिंता की बात है। लेकिन यह अस्वाभाविक नहीं है। हमने खुद ऐसी परिस्थिति पैदा की है। दक्षिण बिहार में भूगर्भ जल का स्तर बनाए रखने और सिंचाई के लिए आहर-पईन सबसे बड़े स्रोत थे। इनमें जुलाई से अक्टूबर तक भरपूर पानी रहता था। इससे भूगर्भ जल भी ठीक रहता था, लोग सिंचाई भी करते थे। बाद में इसका पानी निकाल देते थे। इससे इनमें कादो शेष रहता था। इससे रबी की खेती होती थी। लेकिन धीरे-धीरे ये खत्म हो गए।

वैष्णोदेवी यूनिवर्सिटी के वीसी आरके सिन्हा का कहना है कि इससे कई तरह की समस्या उत्पन्न हो गई। भूगर्भ जल प्रभावित हुआ। जलस्तर काफी नीचे चला गया। सिंचाई नहीं हो पा रही। रबी की खेती प्रभावित हुई और अब इसका असर नदियों पर पड़ने लगा है। ऐसी स्थिति रही तो दक्षिण बिहार में पेयजल का भी संकट हो सकता है।

बांका, भागलपुर, गया व नालंदा में नदियां सूख गई हैं। मानसून अवधि बीतने के बाद 6 नदियां पूरी तरह सूख चुकी हैं जबकि 5 में तो पानी मापने के योग्य भी नहीं है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बांका में चिरगेरुआ, भागलपुर में खलखलिया, गया में जमुने व मोरहर, नालंदा में मोहाने व नोनई में पानी नहीं है। ये नदियां पूरी तरह सूख चुकी हैं। जबकि दरभंगा के जीवछ, गोपालगंज में झरही, कटिहार में कारी कोसी, मधुबनी में थोमाने व सीतामढ़ी में मोरहा में पानी तेजी से नीचे चला गया है। इन्हें मापा भी नहीं जा सकता है। यहां पानी में कोई बहाव भी नहीं है। ये नदियां भी तेजी से सूख रही हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...