9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यआरजेडी-जेडीयू नागनाथ-सांपनाथ, एक को चुनना था तो नीतीश को चुना: गिरिराज

आरजेडी-जेडीयू नागनाथ-सांपनाथ, एक को चुनना था तो नीतीश को चुना: गिरिराज

Published on

पटना

बिहार में बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन टूटने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को बिहार में नागनाथ और सांपनाथ (जेडीयू और आरजेडी) में से किसी एक को चुनना था। इसलिए पार्टी ने प्रदेश की भलाई के लिए नीतीश कुमार को चुना था। गिरिराज ने कहा कि उन्हें पहले ही पता था कि बिहार में एनडीए का गठबंधन टूटेगा। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को सांप की संज्ञा भी दी।

गिरिराज सिंह ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि हम नीति और नियत के साथ चलते हैं। नीतीश कुमार के मन में महत्वाकांक्षा सिर पर नाचने लगी। जेडीयू को गठबंधन तोड़ने के लिए कुछ न कुछ बहाना चाहिए था। अगर हमें साथ छोड़ना होता तो 43 सीटों वाली जेडीयू और 74 सीटों वाली बीजेपी की कोई तुलना थी क्या?

‘अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं नीतीश’
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार आज दिन तक कभी अकेले चुनाव नहीं लड़े। उन्हें बीजेपी ने ही मुख्यमंत्री बनाए रखा। बिहार में अमरमत्ता कहा जाता है, वो नीतीश कुमार हैं जो कभी अकेले चुनाव नहीं जीत पाएंगे। पहले नीतीश कुमार बिहार में अपनी लोकप्रियता साबित करें, बाद में पीएम बनने के सपने देखना।

‘कभी पीएम नहीं बनेंगे नीतीश कुमार’
इससे पहले मंगलवार को गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी नाकामी दूसरो पर थोप रहे हैं। उनकी प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा जाग रही है। बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। नीतीश कुमार उनके साथ जा मिले हैं जो बिहार को तोड़ने का काम कर रहे हैं। वे कभी जिन्दगी में प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

गिरिराज ने लालू को याद दिलाया पुराना बयान, नीतीश को बताया ‘सांप’
इसके अलावा गिरिराज सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को सांप की संज्ञा दी। अगस्त 2017 में जब नीतीश ने आरजेडी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, तब लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘नीतीश सांप हैं, जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी हर दो साल में केंचुल छोड़ते हैं।’ इस पर रिट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने लालू को कहा कि अब वही सांप आपके घर घुस गया है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...