18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP: सुबह की लूट, शाम को हो गया एनकाउंटर... कानपुर देहात पुलिस...

UP: सुबह की लूट, शाम को हो गया एनकाउंटर… कानपुर देहात पुलिस ने किया ‘फैसला ऑन द स्पॉट’

Published on

कानपुर देहात,

यूं तो पुलिस देर से कार्रवाई करने के लिए अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन बुधवार को कानपुर देहात पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर न सिर्फ लूट के केस का सफल निपटान किया बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. इस दौरान कानपुर देहात पुलिस की मुठभेड़ आरोपियों से हुई. यहां तीन आरोपियों को गोली लगी और कुल चार लोग गिरफ्तार कर लिए गए.

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि नरसूजा गांव का रहने वाला पीड़ित कमल शर्मा शराब ठेके से बिक्री का कैश लेकर घर जा रहा था. इस दौरान कार सवार लुटेरों ने उसकी गाड़ी के आगे कार लगाकर लूट की घटना को अंजाम दे दिया. पीड़ित ने घटना की जानकारी रूरा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और लुटेरों की तलाश में जुट गई. इस दौरान पुलिस टीम ने रसूलाबाद के नौहा नौगांव से लूट की घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली.

इसके बाद से संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने नौहा नौगांव के पास जंगल में लुटेरों की तलाश शुरू की. अचानक जंगल में मौजूद दो लुटेरों ने पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दिया. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में 3 लुटेरों के पैर में गोली लगी. पुलिस ने तत्काल उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा. जहां दोनों की हालत सामान्य बनी हुई है. वहीं पुलिस टीम फरार अन्य लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने लूट की घटना में शामिल 3 आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कछवाइनपुरवा निवासी दीपक व कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के पड़रौली निवासी नफीस के रूप में हुई है. फरार अन्य की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने यह भी बताया कि किस तरीके से पूरी टीम ने तत्काल सराहनी कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे के अंदर आरोपियों को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार भी किया, बाकी बचे दो आरोपी जिसने रेकी करने में इन आरोपियों की मदद की थी उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this