18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा का चल गया दांव, राहुल द्रविड़ ही रहेंगे हेड कोच,...

रोहित शर्मा का चल गया दांव, राहुल द्रविड़ ही रहेंगे हेड कोच, T20 विश्व कप का प्लान तैयार!

Published on

नई दिल्ली:

पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की पुरानी टीम के रूप में ही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को हेड कोच सहित पूरा स्टाफ मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसका ऐलान किया। विश्व कप 2023 के साथ ही द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन एक खबर थी कि कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने मैनेजमेंट से राहुल द्रविड़ और उनके स्टाफ को एक और कार्यकाल देने की वकालत की थी। इसके साथ ही राहुल द्रविड़ अब मिशन टी-20 वर्ल्ड कप पर जुट जाएंगे, जो अगले साल वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में होना है। बता दें कि विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।

कोच के रूप में मोर्चा संभालते ही राहुल द्रविड़ ने अपने बयान में पिछले कार्यकाल के बारे में बात की। उन्होंने कहा- टीम इंडिया के साथ पिछले दो साल पूरी तरह से यादगार रहे हैं। हमने उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस पूरी यात्रा के दौरान टीम के भीतर समर्थन और सौहार्द अभूतपूर्व रहा है। हमने जो संस्कृति स्थापित की है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में लगातार दूसरी बार हार गई थी। वहां भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।

भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा- हमारी टीम के पास जो कौशल और प्रतिभा है वह अभूतपूर्व है। हमने जिस चीज पर जोर दिया है वह सही प्रक्रिया का पालन करना और अपनी तैयारियों पर कायम रहना है, जो कि आपको आगे ले जाने में मदद करता है। उन्होंने साथ ही बीसीसीआई को भरोसे के लिए धन्यवाद कहते हुए कहा- मैं बीसीसीआई और पदाधिकारियों को मुझ पर भरोसा रखने, मेरे दृष्टिकोण का समर्थन करने और इस अवधि के दौरान समर्थन प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कोचिंग चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कहा- इस भूमिका के कारण घर से काफी दूर समय बिताना पड़ता है और मैं अपने परिवार के त्याग और समर्थन की सराहना करता हूं। पर्दे के पीछे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका अमूल्य रही है। जैसा कि हम विश्व कप के बाद नई चुनौतियों को स्वीकार करते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...