17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेल218 दिनों बाद आया रोहित का टेस्ट शतक, धोनी को भी पछाड़ा,...

218 दिनों बाद आया रोहित का टेस्ट शतक, धोनी को भी पछाड़ा, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

Published on

राजकोट ,

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (15 फरवरी) से राजकोट में शुरू हुआ. मैच में टॉस रोह‍ित शर्मा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रोह‍ित का यह फैसला एकबारगी को खराब हो गया, जब भारत ने तीन व‍िकेट 33 रन पर गवां द‍िए. पर यहीं से रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा संकटमोचक बन गए. दोनों ने भारतीय टीम को भंवर से बाहर न‍िकाला.

इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (131) ने शानदार शतकीय पारी खेली. रोहित ने अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा. जो 10 पार‍ियों के बाद आया. इससे पहले रोहित ने अपना आख‍िरी टेस्ट शतक जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ जड़ा था. यह टेस्ट मैच यशस्वी जायसवाल का डेब्यू मैच था.

36 साल के रोहित शर्मा ने 218 दिनों के बाद अपना टेस्ट शतक जड़ा. वहीं इस मैच में रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को भी छक्के मारने के मामले में पीछे छोड़ दिया. महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट मैचों में कुल 78 छक्के जड़े थे.हालांकि रोह‍ित की पारी का अंत 131 रन पर हुआ.

रोहित को म‍िला क‍िस्मत का साथ, जो रूट ने कैच छोड़ा
कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती झटकों के बाद जूझते हुए भारतीय पारी संभाली. रोहित के इस शतक को बेदाग नहीं कहा जा सकता. जब वह 27 रन पर थे, तब पहले स्लिप पर खड़े जो रूट ने टॉम हार्टले की गेंद पर उनका कैच छोड़ा था. इंग्लैंड के लिए यह कैच इतना महंगा पड़ा कि रोहित ने मैच की तस्वीर ही बदल दी.

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
90 – वीरेंद्र सहवाग
79*- रोहित शर्मा
78 – एमएस धोनी
69 – सचिन तेंदुलकर
61*-रविन्द्र जड़ेजा
61-कपिल देव

भारत Vs इंग्लैंड मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक टेस्ट शतक
4 – सुनील गावस्कर
3- विजय मर्चेंट
3- मुरली विजय
3- केएल राहुल
3- रोहित शर्मा

रोहित के कुल 47 इंटरनेशनल शतक
वैसे रोह‍ित का इंग्लैंड के ख‍िलाफ यह 47वां इंटरनेशनल शतक है. टेस्ट में उनके 11 शतक हैं. वहीं वनडे में उनके नाम 31 शतक हैं. इसके अलावा रोह‍ित T20I में भी पांच शतक जड़ चुके हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...