8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यपुणे में शिवसेना शिंदे विधायक के बेटे की कार से 5 करोड़...

पुणे में शिवसेना शिंदे विधायक के बेटे की कार से 5 करोड़ रुपये जब्त, हिरासत में चार लोग

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र में पुणे जिले के खेड़ शिवपुर इलाके में एक निजी वाहन से बड़ी मात्रा में पैसे जब्त किए गए हैं. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि जब्त की गई रकम चार से पांच करोड़ रुपये है. यह गाड़ी पुणे से कोल्हापुर जा रही थी. यह मामला चुनाव के मद्देनजर पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा गांव शिवपुर टोल बूथ की जांच के बाद सामने आया है. सफेद रंग की इनोवा को राजगढ़ थाने ले जाया गया. इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव का ऐलान हो चुका है जिसके बाद से पुलिस इस तरह के चेकिंग अभियान चला रही है.

विधायक के बेटे की है कार
जानकारी के मुताबिक कार में सांगोला विधायक शाहजी बापू पाटिल के कार्यकर्ता शाहजी नलावडे सवार थे. शहाजी बापू एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पार्टी से विधायक हैं. प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि जिस कार से कैश जब्त हुआ है वह शाहजी बापू पाटिल के बेटे की है.

पुलिस ने आयकर विभाग को सौंपी नकदी
पुणे ग्रामीण पुलिस ने सोमवार देर रात खेड़ शिवपुर टोल प्लाजा पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान 5 करोड़ रुपये कैश जब्त किया. ये पैसे एक सफेद इनोवा में मिले. पैसे के स्रोत को लेकर आगे की जांच के लिए नकदी को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.

गाड़ी में सवार थे चार लोग
कैश जब्त करने के बाद पुलिस ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तत्काल स्थानीय तहसीलदार और रिटर्निंग अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया. शीर्ष पुलिस अधिकारी ने आजतक से पुष्टि की है कि गाड़ी में पाए गए चार व्यक्तियों से शुरुआती पूछताछ की गई. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है. अधिकारी ने कहा, ‘नकदी किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी इसकी जांच चल रही है. जांच आगे बढ़ने पर अधिक जानकारी सामने आएगी.’

‘कार का मेरे परिवार से कुछ लेना-देना नहीं’
इस मामले पर शिवसेना विधायक शाहजी बापू पाटिल ने कहा कि ये कार मेरी या मेरे परिवार की नहीं है और इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है. दिन-रात संजय राउत हमें ही दिख रहे हैं. जब से हम बगावत में सफल हुए हैं, तब से संजय राउत हमें निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कार जिस अमोल नलवड़े की है, वह यह नहीं बता सकता कि वह किस पार्टी से है.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...