10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeराजनीतिRSS को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगा स्वीकार नहीं था, पीएम...

RSS को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगा स्वीकार नहीं था, पीएम मोदी तो खुद को उसकी नींव कहते हैं- ओवैसी

Published on

नई दिल्ली

पीएम मोदी ने हर घर तिरंगे कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया और लोगों से भी ऐसा करने को कहा गया। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर केंद्र सरकार पर हमला किया है। ओवैसी ने कुछ घंटे पहले एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उसमें उन्होंने लिखा कि ऑर्गेनाइजर पत्रिका RSS का मुखपत्र है। 17 जुलाई 1947 को उन्होंने कहा था कि देश के राष्ट्रीय ध्वज का रंग भगवा होना चाहिए। देश के PM कहते हैं कि RSS उनकी नींव है, उन्हें इससे प्रेरणा मिली है

ओवैसी ने साधा पीएम मोदी और आरएसएस पर निशाना
ओवैसी ने आगे कहा कि RSS पत्रिका ने ये भी कहा है कि झंडे में तीन रंग बुरे हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा को बताना चाहिए कि उन्होंने जो कहा है वह सही है या गलत, ये उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार हमसे तिरंगा डीपी लगाने और रैलियां निकालने के लिए कह रहे हैं, लेकिन आरएसएस ने स्वतंत्र भारत और तिरंगे को खारिज कर दिया था। आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइज़र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मांग की थी कि देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं बल्कि भगवा हो।

ओवैसी का दावा, खुश नहीं था आरएसएस
ओवैसी ने कहा कि आजादी के बाद जब देशभक्त भारतीयों ने भारतीय स्वतंत्रता का जश्न मनाया तब आरएसएस नाराज था। आरएसएस ने स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं निभाई। 14.8.1947 को हिंदू राष्ट्र और खुले तौर पर तिरंगे का अपमान करने की मांग करते हुए एक लंबा हंगामा किया।

13-15 अगस्त हर घर तिरंगा
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर घर तिरंगा, बाइक रैली जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। दो दिन पहले ही संसद से लालकिले तक कई सांसदों ने बाइक पर रैली निकाली थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में सांसद विधायक ऐसे आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी समेत बीजेपी के सभी नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया है। पिछले दिनों पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी इस जश्न में आप सभी शामिल हों और सभी अपनी डीपी में तिरंगा लगाएं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...