5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'हर संस्था में RSS के लोग, मंत्रालय भी चला रहे...' लद्दाख पहुंचे...

‘हर संस्था में RSS के लोग, मंत्रालय भी चला रहे…’ लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी का बड़ा हमला

Published on

लेह/लद्दाख,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केंद्र शासित प्रदेश लेह-लद्दाख के दौरे पर हैं. राहुल गांधी आज अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ लद्दाख की अलग-अलग जगहों पर युवाओं से भी बातचीत करेंगे. राहुल गांधी लद्दाख में LAC का दौरा करेंगे. लद्दाख में राहुल गांधी ने कहा कि हर संस्थान में आरएसएस अपने लोगों को रख रहा है.

राहुल ने कहा कि आरएसएस के लोग ही सब कुछ चला रहे हैं. यहां तक कि अगर आप केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री से पूछेंगे तो वे आपको बताएंगे कि असल में वे अपने मंत्रालय नहीं चला रहे हैं, बल्कि आरएसएस द्वारा नियुक्त उनके ओएसडी चला रहे हैं. वही सब कुछ कर रहे हैं. इन्होंने कुछ ऐसा ही परिदृश्य बना रखा है. वे हर संस्थान में सब कुछ चला रहे हैं.

राहुल गांधी लेह में अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. बता दें कि 20 अगस्त 1944 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ था. कांग्रेस इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है.

लद्दाख में राहुल फुटबॉल मैच में हुए शामिल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में अलगाववाद के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की. उनके सवालों के जवाब दिए. राहुल गांधी ने कहा कि देश में कुछ राजनीतिक लोग नफरत का माहौल बना रहे हैं. अगर आप भारत में चलें, जनता के बीच जाएं तो वहां पर देखेंगे कि एक-दूसरे के लिए लोगों में प्यार है, सम्मान है.

राहुल ने कहा कि जो हिंदुस्तान की डायवर्सिटी है, जो हमारे देश की स्ट्रेंथ है, उसको लोग बहुत गहराई से समझते हैं. मुझे लोगों के बीच जाकर बहुत सीखने को मिला. अलग-अलग राज्यों में हम गए. हजारों लोगों से बात की. देश के मुख्य मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, इन पर ज्यादा बात नहीं की जाती. या तो नफरत की बात होती है, या ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान की चर्चा होती है. देश के मुख्य मुद्दों पर बात नहीं होती. लद्दाख में राहुल गांधी Spituk team और Spituk 11 टीमों के बीच हुए फुटबॉल मैच में भी शामिल हुए. विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...