19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यओडिशा के सुनगढ़ में मचा बवाल, मजदूरों को नग्न कर रस्सी से...

ओडिशा के सुनगढ़ में मचा बवाल, मजदूरों को नग्न कर रस्सी से बांधा और पीट-पीटकर गांव में घुमाया

Published on

सुनगढ़,

ओडिशा के सुनगढ़ जिले में बुधवार को मिशन रोड इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. पश्चिम बंगाल के आठ श्रमिकों को महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में भीड़ ने नग्न कर रस्सियों से बांध दिया और सड़कों पर घुमाया. इस दौरान श्रमिकों को बेरहमी से पीटा भी गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह घटना सुनगढ़ टाउन थाना क्षेत्र की है, जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि एक श्रमिक ने जबरन उसके घर में घुसकर दुर्व्यवहार किया. इसके बाद महिला के समुदाय के लोगों ने आरोपी श्रमिक और उसके साथ मौजूद सात अन्य श्रमिकों को पकड़ लिया. भीड़ ने सभी को नग्न कर दिया, रस्सियों से बांधा और सार्वजनिक रूप से घुमाते हुए उनकी पिटाई की.

मजदूरों को नग्न कर रस्सियों से बांधा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा. आरोप है कि पुलिसकर्मियों और एक पत्रकार को भीड़ ने धमकी भी दी. इस घटना के बाद मजदूरों में डर का माहौल है और वो पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ ने कहा कि हम सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच कर रहे हैं. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दोनों पक्षों की ओर से तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. महिला के समुदाय ने आरोप लगाया कि श्रमिक लड़की पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे, जिससे यह घटना शुरू हुई.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this