6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली एलजी के फैसले पर हंगामा, प्रमोद कृष्णम ने जनसंख्या नियंत्रण कानून...

दिल्ली एलजी के फैसले पर हंगामा, प्रमोद कृष्णम ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात कही तो विपक्ष ने चुनावी शिगूफा बताया

Published on

गाजियाबाद

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना की ओर से रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इस पर श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यह समस्या का समाधान नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने चाहिए। जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना देश के लिए बड़ी चुनौती है। अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो जनसंख्या 200 करोड़ तक पहुंच सकती है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से दूसरे क्षेत्रों से लोग पलायन कर रहे हैं, उससे दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। हम कब तक सड़कें बनाते रहेंगे या फ्लाईओवर बनाते रहेंगे? भारत सरकार को जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाने की जरूरत है। यह सिर्फ दिल्ली या मुख्यमंत्री की समस्या नहीं है, यह राष्ट्रीय मुद्दा है। अगर देश को सुंदर और टिकाऊ बनाए रखना है तो जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त नियम होने चाहिए।

बता दें कि एलजी के इस निर्देश पर विपक्षी दलों ने तंज कसा है। विपक्षी दलों का कहना है कि झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए रोहिंग्या और बांग्लादेशी का मुद्दा उठाया जा रहा है। सवाल यह है कि रोहिंग्या 5 दिन पहले दिल्ली में प्रवेश नहीं किए। अगर कार्रवाई करनी थी तो इतने दिन से क्या सोए हुए थे? भाजपा बस इसे चुनावी रंग देना चाहती है। दिल्ली में एलजी भाजपा का है, इसलिए जो भाजपा कहेगी वही वह करेंगे।

दिल्ली एलजी ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि अवैध प्रवासियों की पहचान की जाए। इसके लिए एक महीने तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। एलजी का यह निर्देश एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली के मुख्य सचिव को भेजा गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...