15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिनवरात्रि पर मीट की दुकान बंद करने की मांग पर मचा हंगामा,...

नवरात्रि पर मीट की दुकान बंद करने की मांग पर मचा हंगामा, इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी विधायकों को लिया आड़े हाथों

Published on

लखनऊ

इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसी बीच नवरात्रि के अवसर पर मीट की दुकानें बंद करने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली से बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने नवरात्रि के दौरान दिल्ली में मीट की दुकानें बंद करने की मांग की है। सत्ताधारी पार्टी के विधायक की इस मांग पर विरोधी दलों ने निशाना साध दिया है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी एमएलए रविंदर सिंह नेगी की मांग पर जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या बीजेपी तय करेगी कि कौन किस महीने में क्या खाए और कौन क्या कपड़े पहने।

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि अब क्या बीजेपी तय करेगी कि ईद पर कौन क्या खाएगा। क्या भाजपा तय करेगी कि कौन किस महीने में क्या खाएगा और कौन क्या कपड़े पहनेगा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि क्या जेपी नड्डा अपने विधायकों के भाषण सुनते हैं। क्या वह उनके बयान सुनते हैं। क्या पीएम मोदी अपने लोगों और नेताओं के बयान सुनते हैं। इमरान प्रतापगढ़ी ने आगे कहा कि अगर आप क्राउन प्रिंस को बुलाएंगे, तो क्या आप उनसे यह भी कहेंगे कि हमारे यहां नवरात्रि चल रही है, आपको केवल मीठी सेवई खानी चाहिए, आप नॉनवेज नहीं खा सकते हैं। क्या वे राष्ट्रपति भवन में आने वाले मेहमानों से यह कहेंगे।

बता दें कि दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने अपने एक बयान में कहा कि कुछ दिनों पहले मैं मगंलवार के दिन मंदिर गया तो वहां मैंने देखा कि मंदिर के ठीक सामने मांस की दुकान खुली है। यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगा, तो मैंने व्यापारियों से निवेदन किया कि मंदिरों के बाहर मंगलवार को दुकानें बंद कीजिए। उन्होंने सहज स्वीकार किया और अब पटपड़गंज में मंगलवार को दुकानें बंद होने लगी हैं। बीजेपी विधायक ने कहा कि हम चाहेंगे कि नवरात्रि के पावन व्रत में मंदिरों के आगे मांस की दुकाने बंद रहें। मैं इसके लिए DM को पत्र भी लिखूंगा। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मेरी विधानसभा में मंगलवार के दिन मांस की दुकानें बंद रहें।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...