6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यसदगुरु और ईशा फाउंडेशन को लेकर बवाल! यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के...

सदगुरु और ईशा फाउंडेशन को लेकर बवाल! यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए जयपुर कनेक्शन

Published on

जयपुर

यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ जयपुर के नाहरगढ़ थाने में एक केस दर्ज हुआ है। चांदपोल बाजार निवासी धनंजय फतेहपुरिया ने श्याम मीरा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फतेहपुरिया का आरोप है कि आरोपी ने सदगुरु की लोकप्रियता और ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि उत्सव का उपयोग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अपलोड किया है। इस वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है और वह वीडियो साम्प्रदायिक तनाव भड़काने वाला है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर शंकरलाल को सौंपी गई है।

सदगुरु आश्रम में दीक्षा पर उठाए थे सवाल
कुछ सप्ताह पहले श्याम मीरा सिंह ने सदगुरू के आश्रम में दी जाने वाली दीक्षा से जुड़े कार्यक्रमों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ईमेल के स्क्रीन शॉट से एक वीडियो खबर बनाकर अपने यूट्यूब पर अपलोड किया था। ऐसा दावा किया गया था कि सदगुरू के आश्रम में बालिकाओं को दीक्षा देने के दौरान उनके कमर के ऊपर के कपड़े खुलवाए जाते हैं। इस तरह का वीडियो अपलोड करने के बाद श्याम मीरा सिंह विवादों में आ गए थे। सदगुरु के लाखों अनुयायियों ने कहा कि वीडियो में दिखाए गए ईमेल्स फर्जी हैं। इस तरह के ईमेल कोई भी बना कर वायरल कर सकते हैं। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद श्याम मीरा सिंह पर सदगुरु आश्रम को बदनाम करने के षड़यंत्र का हिस्सा होने के आरोप लगे।

राम रहीम ने ठोका था दो करोड़ की मानहानि का दावा
राम रहीम ने भी दो साल पहले श्याम मीरा सिंह पर मानहानि का केस किया था। श्याम मीरा सिंह द्वारा बनाए गए एक वीडियो पर राम रहीम को आपत्ति थी। मानहानि का केस दर्ज कराते हुए राम रहीम को और से वीडियो डिलीट करने की मांग की गई। यह केस कई दिनों तक चला। एक बार श्याम मीरा सिंह को वह वीडियो प्राइवेट करना पड़ा। बाद में सुप्रीम कोर्ट में श्याम मीरा केस जीत गए थे। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वीडियो से पहले श्याम सिंह डिस्कलेमर लिख दे और फिर वीडियो प्रसारित करें। बाद में डिस्क्लेमर के साथ कोर्ट का आदेश भी उस वीडियो के शुरुआत में जोड़ा गया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...