5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने अमेरिकी सुपरसोनिक बॉम्बर को खदेड़ा, फाइटर मिग-31 ने 'सुपरपॉवर' का...

रूस ने अमेरिकी सुपरसोनिक बॉम्बर को खदेड़ा, फाइटर मिग-31 ने ‘सुपरपॉवर’ का घमंड कर दिया चूर

Published on

मॉस्को: रूस ने दावा किया है कि उसके एक लड़ाकू विमान ने उसकी सीमा की ओर आ रहे अमेरिकी सुपरसोनिक बमवर्षक विमानों की जोड़ी को खदेड़ दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अमेरिकी वायुसेना के जहाजों पर बैरेंट्स सागर के ऊपर से रूस की सीमा की ओर बढ़ने का आरोप लगाया है। बैरेंट्स सागर रूस और नाटो के सदस्य देशों नार्वे, फिनलैंड और स्वीडन के उत्तर में स्थित है। अमेरिका ने रूस के साथ इस ताजा झड़प को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव भड़कने की आशंका जताई जा रही है, खासतौर पर जब रूस के राष्ट्रपति पुतिन पश्चिमी देशों के यूक्रेन या उनके देश में हस्तक्षेप के जवाब में परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं।

नाटो ने हाल के दिनों में गठबंधन देशों के बीच नॉर्डिक रिस्पांस नामक अभ्यास के तहत बैरैंट्स सागर में ड्रिल शुरू की है। यह दशकों में नाटो का सबसे बड़ा अभ्यास है, जिसमें 32 देश रूसी हमले से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। रूस के दावे के मुताबिक, अमेरिका के बी-1बी बमवर्षक विमानों को आते देख रूस ने अपने मिग-31 विमानों को जवाब देने के लिए भेजा था। ये घटना ऐसे समय में हुई है जब रूस मॉस्को के क्रॉकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 133 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रीय शोक मना रहा था।

क्या है बी-1बी विमान की खासियत
अमेरिकी वायुसेना में शामिल बी-1बी “लांसर” बमवर्षक विमान शीत युद्ध के अंतिम दिनों से सेवा में हैं। ये बमवर्षक विमान 34000 किलोग्राम तक वजन ले जा सकते हैं। इसके साथ ही ये परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम हैं। 146 फीट लंबा ये विशाल जेट अब तक बने सबसे बड़े सुपरसोनिक युद्धक विमानों में से एक है।

जिस विमान से रूस ने खदेड़ा
रूस ने जिस मिग-31 फॉक्सहाउंड फाइटर से अमेरिकी बमवर्षकों को खदेड़ दिया वे अपेक्षाकृत छोटे विमान हैं, जो मिसाइल और बमवर्षक विमानों को भेदने के लिए बनाए गए हैं। रूसी फाइटर जेट 3000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। ये विमान कई प्रकार की मिसाइलों से लैस हो सकता है, जिनमें पुतिन की डरावनी हाइपरसोनिक ‘डैगर” भी शामिल है। यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देशों और रूस के बीच तनाव बना हुआ है, जो अब शीत युद्ध के बाद से सबसे चरम स्तर पर पहुंच गया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...