3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के 50 फीसदी हथियार बाजार पर रूस का दबदबा, पुतिन के...

भारत के 50 फीसदी हथियार बाजार पर रूस का दबदबा, पुतिन के दूत का बड़ा खुलासा, बेचे 1000 T-90 टैंक

Published on

मास्‍को

भारत को घटते हथियार निर्यात के बीच नई दिल्‍ली में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने खुलासा किया है कि हिंदुस्‍तान के हथियार बाजार में 50 फीसदी हिस्‍सेदारी रूस की है। अलीपोव ने कहा कि भारत ने अब तक 1000 टी-90 टैंक और 300 सुखोई- 30 एमकेआई फाइटर जेट का निर्माण लाइसेंस के तहत किया है। रूसी राजदूत ने यह सफाई ऐसे समय पर दी है जब स्‍टॉकहोम की संस्‍था सिप्री ने खुलासा किया है कि भारत के रूस से हथियार आयात में गिरावट आई है। इसमें कहा गया है कि करीब 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्‍सेदारी 50 फीसदी के नीचे आ गई है।

अल‍िपोव ने कहा कि सिप्री का यह आंकड़ा देना एक तरह से तथ्‍यों को तोड़ मरोड़कर पेश करना है। भारत अपना रक्षा सेक्‍टर विकस‍ित करना चाहता है। भारत मेक इन इंडिया के तहत सैन्‍य तकनीकी सहयोग पर जोर दे रहा है और आत्‍मनिर्भर भारत के मिशन पर चल रहा है। इसका उद्देश्‍य स्‍थानीय निर्माण को बढ़ावा देना है और नवीनतम तकनीक को हासिल करना है। उन्‍होंने कहा कि इसका मकसद विदेशी पार्टनर के साथ सहयोग में विविधता लाना है। रूस इन पार्टनर देशों में रूस का प्रमुख स्‍थान है।

फ्रांस ने रूस को पछाड़ा
रूसी राजदूत ने कहा कि भारत ने लाइसेंस के तहत 1000 टी-90 टैंक और 300 सुखोई 30 एमकेआई विमान बनाए हैं। इसके अलावा जॉइंट वेंचर और बिजनस पार्टनशिप को भी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल का सबसे अच्‍छा उदाहरण है। उन्‍होंने कहा कि एके-203 असॉल्‍ट राइफल को भी बनाने पर काम चल रहा है। रूस और भारत अब तीसरे देश के बाजार में भी साथ उतरने की तैयारी में हैं। अलिपोव ने कहा कि पश्चिमी देशों के विपरीत रूस भारत को पूरी तरह से तकनीक का ट्रांसफर करने के लिए तैयार है।

बता दें कि सिप्री की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस का हथियार निर्यात लगातार गिर रहा है। आलम यह है कि रूस अब हथियार निर्यात करने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं फ्रांस ने दूसरा स्‍थान हासिल कर लिया है। अमेरिका अभी भी हथियार बेचने के मामले में टॉप पर है। फ्रांस के हथियार निर्यात में तेजी में भारत का प्रमुख योगदान रहा। भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट और सबमरीन खरीदी है। इसके अलावा कई और देशों ने फ्रांस ने राफेल जेट खरीदा है। इस ताजा रिपोर्ट से रूस को झटका लगा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...