5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस-NATO तीसरे विश्व युद्ध से बस एक कदम दूर... पुतिन ने दी...

रूस-NATO तीसरे विश्व युद्ध से बस एक कदम दूर… पुतिन ने दी पश्चिमी देशों को चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

व्लादिमीर पुतिन, रूस के पांचवीं बार राष्ट्रपति बने हैं. यूक्रेन के साथ जंग के बीच हुए चुनाव में जीत के तुरंत बाद उन्होंने पश्चिमी गठबंधन NATO को चेतावनी भी दी. उन्होंने चेताया कि रूस और नाटो के बीच सीधा टकराव तीसरे विश्व युद्ध की तरफ पहला कदम होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा मंजर चाहेगा.

यूक्रेन के साथ जंग की वजह से पश्चिम और रूस के संबंध अपने सबसे खराब स्तर पर हैं. पुतिन ने सिर्फ तीसरे विश्व युद्ध की ही चेतावनी नहीं दी है, बल्कि उन्होंने परमाणु युद्ध को लेकर भी आगाह किया और कहा कि हालांकि, उन्हें कभी परमाणु के इस्तेमाल की जरूरत महसूस नहीं हुई.

राष्ट्रपति पुतिन का बयान माना जा रहा है कि फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयान पर आया है, जिन्होंने भविष्य में यूक्रेन में सैन्य तैनाती की संभावना जताई थी. फ्रांस नाटो गठबंधन का हिस्सा है लेकिन गठबंधन के लगभग ताकतवर मुल्कों ने मैक्रों के बयान से दूरी बनाई.

हालांकि, उत्तरी यूरोपीय देशों ने फ्रेंच राष्ट्रपति के बयान का समर्थन किया था, जिसमें यूक्रेन और पोलैंड जैसे नाटो देश भी आते हैं. मैक्रों के बयान के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने कहा, “इस मॉडर्न दुनिया में कुछ भी मुमकिन है.”यह भी पढ़ें: जिस देश पर हमले के साथ शुरू हुआ था दूसरा विश्व युद्ध, अब पुतिन की सेना के मार्च की बढ़ी आशंका, बाइडेन बोले- घबराना मत, हम साथ रहेंगे

‘परमाणु युद्ध का हर किसी को है अंदाजा’
पुतिन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “इसका अंदाजा सभी को है कि अगर ऐसा होता है तो यह पूर्ण पैमाने पर तीसरे विश्व युद्ध से बस एक कदम दूर होगा. मुझे लगता है कि शायद ही इसमें किसी की दिलचस्पी होगी.” व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया नाटो के जवान पहले से ही यूक्रेन में तैनात थे. पुतिन ने कहा कि रूस को दोनों अंग्रेजी और फ्रेंच बोलने वाले भी युद्ध के मैदान में दिखे हैं. उन्होंने कहा, “इसमें कुछ भी अच्छा नहीं है, सबसे पहले तो उनके लिए, क्योंकि वे वहां और बड़ी संख्या में मर रहे हैं.”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...