11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय24 घंटे में रूस के 75 मिसाइल अटैक, यूक्रेन ने भरी हुंकार-...

24 घंटे में रूस के 75 मिसाइल अटैक, यूक्रेन ने भरी हुंकार- we will never surrender

Published on

नई दिल्ली,

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत पूरे देश के कई इलाकों पर अब तक का सबसे भीषण मिसाइल हमला किया है। यूक्रेन के मुताबिक रूस ने 75 मिसाइलें दागी हैं। कीव के कई इलाकों में जोरदार विस्‍फोट की आवाजें सुनाई दी हैं। रूसी हमलों से कई जगहों को भारी नुकसान हुआ है। रूस ने कई महीने के बाद कीव पर हमला बोला है। रूसी सेना ने कीव के अलावा पोलैंड सीमा पर स्थित लवीव, झयटोमयर, खमेलनयट्स्‍की समेत कई शहरों को एक साथ निशाना बनाया है। माना जा रहा है कि क्रीमिया के पुल को विस्‍फोट करके उड़ाए जाने के बाद रूस ने यह जवाबी हमला शुरू किया है। बताया जा रहा है कि रूस ने कीव पर मिसाइलों से हमला बोला है। कीव के मेयर ने इन विस्‍फोटों की पुष्टि की है। इससे पहले रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया पुल पर हमले को आतंकी घटना करार दिया था।

इन हमलों में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत और 24 अन्‍य के घायल होने की पुष्टि हुई है। कीव के मेयर ने बताया कि कीव शहर के मध्‍य में कई विस्‍फोट सुने गए हैं। इन विस्‍फोटों के बाद एक घंटे तक कीव में हवाई हमले के सायरन सुनाई देते रहे। रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन की सेना के कीव पर हमले बंद करके पूर्वी इलाकों को काटने की कोशिश शुरू करने के बाद अब तक यूक्रेनी सैनिक हजारों किमी का इलाका रूस से मुक्‍त करा चुके हैं। इससे रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन काफी दबाव में आ गए हैं और उन्‍होंने नए सेना प्रमुख की नियुक्ति भी की है।

बावजूद इसके यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम किसी भी हालत में सरेंडर नहीं करेंगे. हमलोग लड़ेंगे. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि हमलोग कभी भी सरेंडर नहीं करेंगे, हमलोग लड़ेंगे. यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा कि दुश्मन की मिसाइलों से हमारा साहस कभी नष्ट नहीं होगा, भले ही वे हमारी राजधानी के दिल पर वार करें. न ही वे हमारे सहयोगियों के दृढ़ संकल्प को हिला पाएंगे. केवल एक चीज जो वे अपरिवर्तनीय रूप से ध्वस्त करते हैं, वह है हमारे शहरों की तबाही.

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर 75 मिसाइल हमले किए हैं इनमें से 41 को मिसाइलों को यूक्रेन ने मार गिराने का दावा किया है. यूक्रेन के आर्म्स फोर्सेज के कमांडर इन चीफ जनरल वलेरी ने कहा है कि यूक्रेन की सेना बहादुरी से रूसी हमले का जवाब दे रही है. यूक्रेन ने कहा कि रूस हमें मिसाइलों के डरा नहीं सकता है. ये वार क्राइम है.

क्रीमिया पुल पर विस्फोट निस्संदेह एक आतंकवादी कृत्य: पुतिन
रूस के नए जनरल के आने के बाद कीव को अब निशाना बनाया गया है। इससे पहले पुतिन ने कहा था कि क्रीमिया पुल पर विस्फोट निस्संदेह रूस के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से एक आतंकवादी कृत्य था। रूसी जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ बैठक के दौरान पुतिन ने कहा, ‘यूक्रेन की विशेष सेवाएं आरंभकर्ता, कलाकार और मास्टरमाइंड थीं।’ पुतिन के बयान की पुष्टि करते हुए बैस्ट्रीकिन ने कहा कि, इस घटना में रूस और विदेशों के नागरिक भी शामिल थे।

बैस्ट्रीकिन ने कहा, ‘हमने उस ट्रक का मार्ग पहले ही स्थापित कर लिया है जिसमें विस्फोट हुआ था। यह बुल्गारिया, जॉर्जिया, आर्मेनिया, उत्तरी ओसेशिया और क्रास्नोडार क्षेत्र के माध्यम से चला गया। हमने वाहकों की भी पहचान की है, एफएसबी (संघीय सुरक्षा सेवा) एजेंटों की मदद से, हम उन लोगों में से संदिग्धों की पहचान करने में सक्षम थे जो आतंकवादी कृत्य की व्यवस्था कर सकते थे और जो रूसी संघ के भीतर सक्रिय हैं।’ शनिवार को, 19 किलोमीटर लंबे क्रीमियन ब्रिज में एक घातक विस्फोट हुआ, जिसमें केर्च जलडमरूमध्य के ऊपर ऑटोमोबाइल और ट्रेनों के लिए दो समानांतर मार्ग शामिल हैं।

क्रीमियन ब्रिज पर हमला यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने दिया अंजाम
सड़क पुल पर एक ट्रक में विस्फोट हो गया, जिससे क्रीमिया प्रायद्वीप की ओर जा रही एक ट्रेन के सात ईंधन टैंकों में आग लग गई। विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे सड़क पुल के दो हिस्से भी आंशिक रूप से गिर गए। क्रीमियन ब्रिज पर घटना यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसएसयू) द्वारा किया गया एक विशेष अभियान था। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने यूक्रेन की कानून प्रवर्तन एजेंसियों में अपने स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि एसएसयू ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...