21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलछक्का लगाकर रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा पहला टी20 शतक, कंगारू गेंदबाजों की...

छक्का लगाकर रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा पहला टी20 शतक, कंगारू गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी

Published on

बरसापारा:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। ऐसे में भारत के स्टार ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोक डाला। रुतुराज गायकवाड़ की आतिशी बल्लेबाजी के सामने कंगारू गेंदबाज बेबस नजर आ रहे थे। गायकवाड़ ने चौकों-छक्कों की बारिश कर दी थी।

गायकवाड़ ने जड़ा तूफानी शतक
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी रुतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में सिर्फ 52 गेंद पर तूफानी शतक ठोक डाला। बता दें कि यह उनका इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था। उनकी इस तूफानी सेंचुरी ने कोहराम मचा दिया। इतना ही नहीं बल्कि रुतुराज अंत तक नाबाद भी रहे। उन्होंने महज 57 गेंदों में 215 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 123 रन बनाए। गायकवाड़ ने अपनी पारी में कुल 13 चौके और 7 छक्के भी जड़े। इसी के साथ गायकवाड़ टी20 में भारत के लिए सेंचुरी लगाने वाले 9वें बल्लेबाज बन गए हैं।

गायकवाड़ ने ग्लेन मैक्सवेल को याद दिलाई नानी
कप्तान मैथ्यू वेड ने भारतीय पारी का आखिरी ओवर ग्लेन मैक्सवेल को थमाया, जोकि उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। उस एक ओवर से भारतीय सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने कुल 30 रन बटोरे और पहाड़ जैसा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने खड़ा कर दिया। इस ओवर में रुतु ने मैक्सवेल को 3 छक्के और 2 चौके जड़े।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रन का टारगेट
भारतीय क्रिकेट टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई थी। हालांकि शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी। यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन सस्ते में निपट गए थे। हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और फिर इसके बाद तो रुतुराज गायकवाड़ शो हमें देखने को मिला। तिलक वर्मा- रुतुराज गायकवाड़ के बीच 142 रन की जबरदस्त साझेदारी देखने को मिली। ऐसे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 3 विकेट पर 222 रन बनाए।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...